फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   ganga rever kada dham

गंगा में गिर रहा कड़ा धाम का नाला

Fri, 31 Mar 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 31 Mar 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
ganga rever kada dham
कौशाम्बी
 इक्यावनी शक्ति पीठ कड़ा धाम में इन दिनों प्रतिदिन दस से 20 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। साफ-सफाई कराने का प्रशासन ने दावा किया था। इसके बाद भी यहां कूड़े-करकट का ढेर लगा हुआ है। नालियां बजबजा रही हैं। शीतला धाम का मुख्य नाला चोंक होने की वजह से ओवरफ्लो चल रहा है। पॉलीथिन आदि की वजह से एक नाला बंद हो चुका है। एक नाले का गंदा पानी सीधे गंगा नदी में गिर रहा है, इसके बाद भी अधिकारी आंख मूंदकर तमाशा देख रहे हैं।
विज्ञापन


     शीतलाधाम मंदिर के बगल से एक नाला का निर्माण कराया गया है। इस नाले का गंदा पानी सीधे गंगा नदी में गिरता है। कई बार इसको बंद कराने की मांग मंदिर प्रबंध समिति के लोगों ने अधिकारियोें से की, लेकिन अब तक इस नाले को बंद कराने की कोई पहल नहीं की गई। इसका परिणाम यह रहा कि शीतला धाम के कई लोगों ने इस नाले को अपने शेफ्टी टैंक से जोड़ दिया। इससे पंडा समाज के लोगों में गुस्सा है। शीतला शाम में ही एक और नाला का निर्माण हुआ है। यह नाला चोंक हो चुका है। कूड़ा-करकट की वजह से नाले का पानी बाहर नहीं निकल पा रहा है। नाला ओवरफ्लो होने से दुर्गंध उठने लगी है।
विज्ञापन


नवरात्र पर्व के पहले इसको साफ कराने का वादा किया गया था, इसके बाद भी अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। लल्लन पंडा के घर के सामने लगा हैंडपंप भी ठप है। इसी के बगल में एक कुआं है, वह भी सूख चुका है। चार हैंडपंपों को रिबोर कराने की मांग की गई है। कड़ा से शीतलाधाम तक का मार्ग जर्जर है। इसके  अलावा कुबरी घाट पर गंदगी पसरी हुई है। यही घाट ऐसा है, जहां सबसे ज्यादा श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए आते हैं। एसडीएम विवेक चतुर्वेदी का कहना है कि साफ-सफाई कराई जा रही है। कहां दिक्कत है, इस संबंध में पंडा समाज के लोगों से बातचीत कर उसका भी निदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed