{"_id":"69c59078c2685a318f03ddae","slug":"gang-selling-trucks-by-changing-chassis-numbers-exposed-kaushambi-news-c-261-1-kmb1008-138717-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: चेसिस नंबर बदलकर ट्रक बेचने वाला गिरोह बेनकाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: चेसिस नंबर बदलकर ट्रक बेचने वाला गिरोह बेनकाब
Fri, 27 Mar 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
एसटीएफ व कोखराज पुलिस द्वारा यार्ड से पकड़ी गई ट्रक। संवाद
- फोटो : kargil news
एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बृहस्पतिवार को चेसिस नंबर बदलकर फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने फर्जी चेसिस नंबर पंच कराकर और कागजात तैयार कर ट्रक बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस दौरान मौके से दो संदिग्ध ट्रक, विभिन्न राज्यों की नंबर प्लेट और कई दस्तावेज बरामद की गई है।
एसटीएफ फील्ड यूनिट प्रयागराज की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोखराज थाना से करीब 500 मीटर दूर अलीगंज गांव के पास कासिम अहमद नाम का व्यक्ति यार्ड बनाकर फर्जी तरीके से ट्रकों के कागजात तैयार कर उन्हें बेचने का काम कर रहा है। सूचना के आधार पर एसटीएफ और कोखराज पुलिस ने संयुक्त रूप से यार्ड में छापा मारा।
पुलिस टीम को देखते ही आरोपी कासिम अहमद भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने एक 16 चक्का ट्रक पर असम राज्य के कबाड़ वाहन का फर्जी नंबर और चेसिस नंबर अंकित कराकर नया वाहन नंबर हासिल किया था।
विज्ञापन
इस ट्रक को करीब 30 लाख रुपये में बेचने की तैयारी थी। इसके अलावा एक 6 चक्का महिंद्रा वाहन में भी असली चेसिस नंबर मिटाकर दूसरा नंबर पंच कराया गया था। आरोपी ने स्वीकार किया कि यह वाहन मध्य प्रदेश से चोरी कर लाया गया था।
श्रीराम फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों के अनुसार आरोपी ने एक ट्रक पर करीब 44 लाख रुपये का लोन लिया था, जिसकी कई किस्तें नहीं चुकाईं। लोन से बचने के लिए उसने वाहन की पहचान बदलकर फर्जी कागजात तैयार करवा दिए।
मौके से दो ट्रक, विभिन्न राज्यों की 12 नंबर प्लेट, फर्जी रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र, परमिट और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। कोखराज थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।