फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   gang rape accused ajmal shah baba surrendered in court

-सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी अजमल शाह बाबा ने कोर्ट में किया सरेंडर

Tue, 07 Dec 2021 01:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
gang rape accused ajmal shah baba surrendered in court
सदर ब्लॉक के पूर्व प्रमुख व उसके दो साथियों के खिलाफ साल भर पहले दर्ज कराया गया किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में नया मोड़ आ गया। अदालत में पीड़िता ने अपना बयान बदलकर अब सालेपुर निवासी हजरत अजमल शाह उर्फ बाबाजी सहित चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए बाबा ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। राहत नहीं मिलने पर सोमवार को आरोपी बाबा ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन

करारी कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली अनुसूचित जाति की एक किशोरी ने साल भर पहले एडीजी को शिकायती पत्र भेजकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहित तीन लोगों के खिलाफ मारपीट सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। किशोरी का आरोप था कि सदर ब्लॉक प्रमुख हरिमोहन सिंह यादव अपने तीन साथियों के साथ उसके घर व होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

इस दौरान उसकी पिटाई कर गर्भपात भी कराया गया। एडीजी के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। इसके बाद जब किशोरी का पुलिस ने कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराया तो पीड़िता अपने बयान से पलट गई। पीड़िता का आरोप था कि सालेपुर के मो. अजमल शाह उर्फ बाबा व उसके अन्य साथियों ने उसे बंधक बनाकर एक भट्ठे में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। बाबा के दबाव में आकर उसने ब्लॉक प्रमुख सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। वहां से कोई राहत नहीं मिलने पर बाबा ने शनिवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने बाबा को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed