{"_id":"68b74c3deb7691b08b04d5ab","slug":"gang-involved-in-stealing-jewellery-in-fairs-and-markets-busted-nine-women-arrested-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-129746-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मेला और बाजारों में गहने उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, नौ महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मेला और बाजारों में गहने उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, नौ महिलाएं गिरफ्तार
Wed, 03 Sep 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं के पास से बरामद गहने। स्रोत- पुलिस मीडिया सेल
मेला और बाजारों में भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के गहने उड़ाने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सैनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के दो पुरुष और सात महिलाओं सहित नौ शातिरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 19 मंगलसूत्र, तीन अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस और घटना में प्रयोग की जाने वाली ब्लेड बरामद किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मेला व बाजारों में गहने उड़ाने की घटना पर अंकुश लगाने के लिए टीम का गठन किया गया था। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मूरतगंज इलाके से नौ आरोपियों को पकड़ा। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में चोरी का माल और हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सभी एक ही गांव के रहने वाले हैं। गिरोह बनाकर बाजार व मेलों में पहुंचते थे। महिलाएं पारिवारिक रिश्तेदार जैसे देवरानी-जेठानी, भाभी-ननद बनकर भीड़ में शामिल होतीं और मौका मिलते ही दूसरी महिलाओं के गले से मंगलसूत्र व चेन उड़ा लेती थीं। विरोध की आशंका होने पर उनके पास हमेशा ब्लेड और असलहे भी रहते थे।
विज्ञापन
इनको किया गया गिरफ्तार
एएसपी ने बताया कि विमलेश सरोज, शमीम खातून, सरोजा देवी उर्फ मन्ना देवी, कमला देवी, पूनम देवी, मन्नी देवी, अनीता देवी, सुमन देवी और कुसुम देवी निवासी बैसकाटी थाना करारी को गिरफ्तार किया गया है।
-- -- -- -
बरामद सामग्री
-19 मंगलसूत्र, 05 सर्जिकल ब्लेड, 03 तमंचा 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस,