फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Frustrated with discord, a young man jumped from the Yamuna bridge, died

Kaushambi News: कलह से आजिज युवक यमुना पुल से कूदा, मौत

Sat, 01 Jul 2023 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 01 Jul 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Frustrated with discord, a young man jumped from the Yamuna bridge, died
महेवाघाट पर यमुना नदी के पुल से एक युवक ने छलांग लगा दी। युवक जहां गिरा वहां पानी नहीं,बल्कि मौरंग थी। हादसे में सिर पर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

महेवा उपरहार निवासी मोनू (18) फेरी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार को फेरी करके मोनू दोपहर में घर पहुंचा। घर से खाना खाने के बाद वह किसी बात को लेकर नाराज चला गया।
विज्ञापन

मोनू के पिता फगुना के मुताबिक जैसे ही वह बेटा घर से निकला वह भी उसके पीछे गए। लोगों ने बताया कि मोनू महेवाघाट में यमुना पुल की तरफ जाता देखा गया था। फगुना पुल पर पहुंचा तो देखा कि नीचे बेटे का खून से लथपथ शव पड़ा था। फगुना यह तो बता रहे हैं कि बेटा घर से नाराज होकर निकला था, लेकिन किस बात को लेकर नाराजगी थी? इस पर परिजन चुप्पी साधे हुए हैं। महेवाघाट कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed