फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   froud in cm samoohik vivah yojna

फर्जी निकाह प्रकरण: खाते में रुपये भेजे जाने पर लगी रोक

Fri, 29 Nov 2019 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
froud in cm samoohik vivah yojna
मंझनपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में फर्जी निकाह किए जाने की जांच शुरू हो गई है। बुधवार को बीडीओ मंझनपुर ने सालेपुर गांव जाकर ग्रामीणों का बयान दर्ज किया था। आरोपी मौके पर नहीं मिले। उनके परिजनों ने तलाक होने की बात कही। हालांकि, इसके कागजात वह नहीं दिखा सके। जिस पर बीडीओ ने जांच पूरी होने तक राशि खाते में भेजे जाने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

बता दें कि ओसा स्थित नवीन मंडी में 14 नवंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए कुछ लोगों ने फर्जी तरीके से शादी की थी। सालेपुर के प्रधान मो इसराइल शाह ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया था कि उनके गांव की नेहा और हिना बानो ने योजना का लाभ लेने के लिए फर्जीवाड़ा किया।
विज्ञापन

इस पर डीएम ने बीडीओ रामजी जायसवाल जांच सौंपी। बीडीओ के मुताबिक ग्रामीणों ने अपने बयान में फर्जी तरीके से विवाह किए जाने की बात स्वीकार की है। आरोपी दोनों जोड़े मौके पर नहीं मिले। उनके परिजनों का कहना था कि तलाक होने की वजह से दूसरा निकाह किया है। परिवार वाले निकाह के साक्ष्य नहीं दिखा सके। बीडीओ ने बताया कि इन दोनों जोड़ों के खाते में जांच पूरी होने से पहले रकम नहीं भेजी जाएगी। विवादित पक्ष से हलफनामे के साथ तलाक का कागज मांगा गया है। आरोप सही साबित हुआ तो विवाह के वक्त दिए गए 11 हजार रुपया कीमत के सामान की रिकवरी कराई जाएगी। साथ ही धोखाधड़ी की प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed