फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   From Rukhsar, Rukmini became Ravi, took rounds with Ravi, police and PAC deployed in the village for security

कौशाम्बी : रुखसार से रुक्मिणी बनी युवती ने रवि संग लिए सात फेरे, परिजन शादी के लिए नहीं थे तैयार

Fri, 15 Sep 2023 01:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 15 Sep 2023 01:40 PM IST
सार

मोहीउद्दीनपुर सड़वा गांव की रुखसार बानो (20) का पड़ोसी रवि गुप्ता से प्रेम संबंध था। अलग-अलग के होने की वजह से परिवारों में शादी पर सहमति नहीं बन पा रही थी। पिछले दिनों दोनों घर से बिना बताए चले गए। रुखसार ने हिंदू धर्म अपनाकर नाम रुक्मिणी रख लिया।

विज्ञापन
From Rukhsar, Rukmini became Ravi, took rounds with Ravi, police and PAC deployed in the village for security
मोहिद्दीनपुर गांव में प्रेमी संग विवाह करती रुक्सार उर्फ रुक्मणी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मोहीउद्दीनपुर गांव की रुखसार ने रुक्मिणी बन रवि केसरवानी के संग बृहस्पतिवार को गांव के एक शिवमंदिर में सात फेरे लिए। इससे पहले दोनों ने परिवार और समाज का विरोध झेला। थाना-अदालत पहुंचे। तनाव के देखते हुए गांव में फोर्स तैनात की गई है।

विज्ञापन

मोहीउद्दीनपुर सड़वा गांव की रुखसार बानो (20) का पड़ोसी रवि गुप्ता से प्रेम संबंध था। अलग-अलग के होने की वजह से परिवारों में शादी पर सहमति नहीं बन पा रही थी। पिछले दिनों दोनों घर से बिना बताए चले गए। रुखसार ने हिंदू धर्म अपनाकर नाम रुक्मिणी रख लिया।

विज्ञापन


इधर, रुखसार के घरवालों ने रवि गुप्ता के खिलाफ बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कर दिया। यह भी आरोप लगाया कि बेटी नाबालिग है। पुलिस ने रुखसार को खोज निकाला। मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में बयान कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक युवती ने कोर्ट में दिए बयान में कहा कि वह बालिग है और रवि गुप्ता को जीवन साथी मान चुकी है। उसी के साथ रहना चाहती है। इस पर अदालत ने उसके बालिग होने की दशा में उसे रवि गुप्ता के सुपुर्द कर दिया। बृहस्पतिवार को दोनों का हिंदू धर्म के रीति-रिवाजों के अनुसार ब्याह हुआ। इंस्पेक्टर विनीत सिंह का कहना है कि गांव में तनाव की स्थित बन गई है।सुरक्षा के मद्देनजर फोर्स तैनात की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed