{"_id":"6b01e9df8cc3312db00e031a","slug":"from-locked-doors-to-filthy-bedding-a-host-of-issues-plague-the-night-shelters-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-152049-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: कहीं ताला लटका तो कहीं गंदे बिस्तर... रैन बसेरों में अव्यवस्था का अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: कहीं ताला लटका तो कहीं गंदे बिस्तर... रैन बसेरों में अव्यवस्था का अंबार
Sun, 22 Nov 2026 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 22 Nov 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
चायल कस्बे के रैन बसेरा में लटकता ताला। संवाद,
सर्दी का मौसम शुरू होते ही गरीबों, असहायों और राहगीरों को ठंड से बचाने के लिए नगर निकायों में रैन बसेरों की व्यवस्था की जा रही है। इसके बावजूद कई जगह तैयारियां अधूरी हैं। शनिवार को पड़ताल में चायल और पश्चिम शरीरा के रैन बसेरों में ताला लटका मिला, जबकि मंझनपुर के 50 बेड वाले रैन बसेरे में गंदे बिस्तर, टूटी टाइल्स और दीवारों पर सीलन मिली। वहीं अजुहा, चरवा, भरवारी और सिराथू में ठहरने के इंतजाम किए गए हैं। क्षेत्र में रात करीब दस बजे के बाद से तापमान 20 डिग्री रहता है।
चायल कस्बे के अजमत मोहल्ले में तीन कमरों का रैन बसेरा बनाया गया है। यहां शौचालय और स्नानघर की सुविधा के साथ 20 से 25 लोगों के ठहरने की व्यवस्था है। शनिवार को पड़ताल के दौरान कमरों में ताला लटका मिला। परिसर में घास की सफाई करते दो कर्मचारी नजर आए। पश्चिम शरीरा नगर पंचायत के रैन बसेरे में भी ताला लटका मिला। भवन के बाहर अनाज की बोरियां रखी थीं और अंदर शौचालय की स्थिति बदहाल थी। मौके पर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। नगर अध्यक्ष अमर सिंह ने बताया कि सफाई के साथ चौकीदार की तैनाती और गद्दे-रजाई की व्यवस्था कराई जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
मंझनपुर में गंदे मिले बिस्तर, दीवारों पर सीलन
मंझनपुर स्थित दो मंजिला 50 बेड के रैन बसेरे में भी अव्यवस्थाएं मिलीं। शौचालय और स्नानघर में बेसिन व दीवारों की टाइल्स टूटी थीं। बेड पर बिछी चादरें और रजाइयां गंदी मिलीं। दीवारों पर सीलन के कारण पपड़ी छूट रही थी। इसे ढकने के लिए लगाए गए रंगीन पोस्टर भी फटे और गल चुके थे। परिसर में समरसेबल के पास प्लास्टर टूटा है। भवन की पुताई नहीं होने से दीवारों पर काई जम गई है। यहां तीन केयरटेकरों की शिफ्टवार 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। बाबू संजय गुप्ता ने बताया कि कंबल अलमारी में रखे हैं। 50 नई चादरों की मांग की गई है। पुताई के लिए पेंट भी आ गया है। जल्द सभी कमियां दूर कराई जाएंगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कहीं आठ तो कहीं 20 बिस्तरों का इंतजाम
अजुहा के वार्ड 11 नेतानगर स्थित स्थायी रैन बसेरे में आठ बिस्तर, चादर और पेयजल की व्यवस्था है। देखरेख के लिए तीन केयरटेकर तैनात हैं। चरवा में करीब 15 बेड पर रजाई, गद्दे और चादर उपलब्ध हैं। भरवारी के मेहता नगर स्थित रैन बसेरे में पुरुषों और महिलाओं के लिए 10-10 बेड लगाए गए हैं। सिराथू में पांच पुरुष और पांच महिलाओं के लिए बेड, गर्म कंबल, पेयजल, शौचालय और जलपान की व्यवस्था है।
-- -- -- -- वर्जन-- -- -- -- -
तीनों तहसीलों में अलाव जलाने के लिए स्थान चिह्नित कर रिपोर्ट मांगी गई है। अलाव के लिए बजट आवंटित कर दिया गया है। नगर पालिका और नगर पंचायतों को रैन बसेरों की कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करा दी जाएंगी।-- शालिनी प्रभाकर, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)
विज्ञापन
चायल कस्बे के अजमत मोहल्ले में तीन कमरों का रैन बसेरा बनाया गया है। यहां शौचालय और स्नानघर की सुविधा के साथ 20 से 25 लोगों के ठहरने की व्यवस्था है। शनिवार को पड़ताल के दौरान कमरों में ताला लटका मिला। परिसर में घास की सफाई करते दो कर्मचारी नजर आए। पश्चिम शरीरा नगर पंचायत के रैन बसेरे में भी ताला लटका मिला। भवन के बाहर अनाज की बोरियां रखी थीं और अंदर शौचालय की स्थिति बदहाल थी। मौके पर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। नगर अध्यक्ष अमर सिंह ने बताया कि सफाई के साथ चौकीदार की तैनाती और गद्दे-रजाई की व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर में गंदे मिले बिस्तर, दीवारों पर सीलन
मंझनपुर स्थित दो मंजिला 50 बेड के रैन बसेरे में भी अव्यवस्थाएं मिलीं। शौचालय और स्नानघर में बेसिन व दीवारों की टाइल्स टूटी थीं। बेड पर बिछी चादरें और रजाइयां गंदी मिलीं। दीवारों पर सीलन के कारण पपड़ी छूट रही थी। इसे ढकने के लिए लगाए गए रंगीन पोस्टर भी फटे और गल चुके थे। परिसर में समरसेबल के पास प्लास्टर टूटा है। भवन की पुताई नहीं होने से दीवारों पर काई जम गई है। यहां तीन केयरटेकरों की शिफ्टवार 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। बाबू संजय गुप्ता ने बताया कि कंबल अलमारी में रखे हैं। 50 नई चादरों की मांग की गई है। पुताई के लिए पेंट भी आ गया है। जल्द सभी कमियां दूर कराई जाएंगी।
कहीं आठ तो कहीं 20 बिस्तरों का इंतजाम
अजुहा के वार्ड 11 नेतानगर स्थित स्थायी रैन बसेरे में आठ बिस्तर, चादर और पेयजल की व्यवस्था है। देखरेख के लिए तीन केयरटेकर तैनात हैं। चरवा में करीब 15 बेड पर रजाई, गद्दे और चादर उपलब्ध हैं। भरवारी के मेहता नगर स्थित रैन बसेरे में पुरुषों और महिलाओं के लिए 10-10 बेड लगाए गए हैं। सिराथू में पांच पुरुष और पांच महिलाओं के लिए बेड, गर्म कंबल, पेयजल, शौचालय और जलपान की व्यवस्था है।
तीनों तहसीलों में अलाव जलाने के लिए स्थान चिह्नित कर रिपोर्ट मांगी गई है। अलाव के लिए बजट आवंटित कर दिया गया है। नगर पालिका और नगर पंचायतों को रैन बसेरों की कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करा दी जाएंगी।