{"_id":"629d039599d67f5d783a16bb","slug":"friend-had-killed-in-a-dispute-while-drinking-alcohol-kaushambi-news-ald334559610","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने के दौरान विवाद में दोस्त ने की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीने के दौरान विवाद में दोस्त ने की थी हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब पीने के दौरान हुई मामूली कहासुनी से नाराज दोस्त ने ही फर्रुखाबाद के जितेंद्र के पेट में सब्जी काटने वाली चाकू घोंप दिया था। शनिवार सुबह जितेंद्र अपने भाई की ससुराल बाकरगंज गांव के बाहर खून से लथपथ पड़ा मिला था। घटना की जानकारी पर पुलिस उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाई, जहां उसकी मौत हो गई। घटना में नामजद कराए गए जितेंद्र के दोस्त को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया। लिखापढ़ी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
सीओ सिराथू डॉ. केजी सिंह ने बताया फर्रुखाबाद निवासी जितेंद्र के भाई की ससुराल सैनी कोतवाली के बाकरगंज मजरा कोरियों में है। जितेंद्र अपने भाई की ससुराल में ही रहकर मजदूरी करता था। जितेंद्र को शराब पीने की लत थी। शुक्रवार शाम छह बजे रोज की तरह वह गांव के जागेश्वर के साथ बाइक से शराब पीने निकला। इसके बाद शनिवार सुबह वह बाकरगंज के पास खून से लथपथ मिला।
जितेंद्र के पेट में चाकू घोंपा गया था। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जितेंद्र की भाभी बबली ने बताया कि हत्या जागेश्वर ने की है। बबली का कहना था कि देवर ने उसे रास्ते में यह बात बताई है।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने जागेश्वर को गिरफ्तार कर लिया। जागेश्वर ने बताया दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद जितेंद्र से कहासुनी होने लगी। गुस्से में उसने सब्जी काटने वाला चाकू जितेंद्र के पेट में घोंप दिया। उसका इरादा हत्या करने का नहीं था। डर की वजह से वह जितेंद्र को गांव के बाहर उतारकर भाग निकला। पुलिस ने जागेश्वर के पास से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर उसका चालान न्यायालय भेज दिया।