फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fraud of five lakhs from two youths

दो युवकों से पांच लाख की ठगी

Tue, 08 Oct 2019 12:28 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
Fraud of five lakhs from two youths
विदेश भेजने के नाम पर दो युवकों से पांच लाख की ठगी
विज्ञापन

पइंसा गांव में रहने वाले युवक हुए ठगी का शिकार, एसपी से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पइंसा गांव में रहने वाले दो युवकों से विदेश भेजने के नाम पर पांच लाख रुपये ठग लिए गए। अब रकम मांगने पर जानलेवा धमकी दी जा रही है। पीड़ितों ने सोमवार को एसपी से शिकायत की है।

पइंसा निवासी रामभवन व मिलन ने बताया कि उनकी आर्थिक हालत ठीक नहीं है। मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाते हैं। पीड़ितों की मानें तो वह काम की तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे। करीब दो महीने पहले फतेहपुर जिले के धाता निवासी एक व्यक्ति से मुलाकात हुई। आरोप है कि जालसाज ने विदेश भेजने के नाम पर दोनों युवकों से ढाई-ढाई लाख रुपये ले लिए। कुछ दिनों तक वह टरकाता रहा। दबाव बनाने पर फर्जी वीजा और पासपोर्ट दे दिया। किसी दूसरे एजेंट के जरिए पीड़ितों को ठगे जाने की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित युवकों का कहना है कि जालसाज रकम वापसी के लिए भी कह रहा था। अब रुपये मांगने पर वह जानलेवा धमकी देता है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पइंसा एसओ को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed