फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fraud case against seven including former head of Hardua

Kaushambi News: हरदुआ के पूर्व प्रधान समेत सात पर धोखाधड़ी का मुकदमा

Tue, 21 Mar 2023 07:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 21 Mar 2023 07:16 PM IST
विज्ञापन
Fraud case against seven including former head of Hardua
हरदुआ के पूर्व प्रधान समेत सात पर धोखाधड़ी का मुकदमा
विज्ञापन

- किसान की मौत के बाद पत्नी की जमीन पर फर्जी दान पत्र लिखवाने का मामला
- अदालत के आदेश पर चरवा कोतवाली पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। चरवा कोतवाली के हरदुआ गांव में पति की मौत के बाद पत्नी को पेंशन दिलाने का लालच देकर उसके पट्टीदारों ने पूर्व प्रधान की मिली भगत से तहसील ले जाकर फर्जी दान पत्र लिखवा लिया। जानकारी होने के बाद पीड़िता ने कोतवाली समेत पुलिस के आला अफसरों से शिकायत की। कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट का सहारा लिया। मामले में कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को पुलिस ने आरोपी पूर्व प्रधान समेत सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

हरदुआ निवासी शिवानी देवी ने बताया कि उसके पति रामनाथ की 27 अक्तूबर 2022 को मौत हो गई है। उसके कोई पुत्र नहीं है। वह अपने तीन बेटियों के साथ घर पर रहती है। बेटियां ही उसकी देखभाल करती हैं। बताया कि पति की मौत के बाद जनवरी 2023 में दो पट्टीदार और गांव का ही पूर्व प्रधान वृद्धा को पेंशन दिलाने के बहाने उसे चायल तहसील ले गए। आरोप है कि तहसील में उसकी जमीनों का दान पत्र लिखा लिया गया। इसकी जानकारी होने पर उसके होश उड़ गए। उसने पट्टीदारों के घर जाकर इसका उलाहना दिया। आरोप है कि पट्टीदारों ने उसके साथ गाली गलौज कर बेटियों समेत घर से बाहर निकाल कर ताला बंद कर लिया। पीड़ित महिला ने स्थानीय पुलिस के साथ ही आला अफसरों से शिकायत की। कहीं से इंसाफ नहीं मिलता देख पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को चरवा पुलिस ने पूर्व प्रधान बेनी प्रसाद, राम औतार, भोंदल, छोटू, राम भरोस, सुगिया देवी पत्नी राम नेवाज, मीरा पत्नी राम मनोहर समेत सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed