फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   fpour members ddi out from the post of congress party

पीसीसी सदस्य सहित चार पद से हटाए गए

Sun, 30 Jun 2019 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
fpour members ddi out from the post of congress party
पीसीसी सदस्य सहित चार पद से हटाए गए
विज्ञापन

- तीन में संतोषजनक जवाब नहीं देने पर छह साल के लिए पद से कर दिए जाएंगे बाहर
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। राष्ट्रीय सचिव के सामने की गई अनुशासनहीनता मामले में कांग्रेस नेतृत्व ने एक पीसीसी सदस्य सहित चार पदाधिकारियों को पद से हटा दिया है। इन्हें नोटिस भेज दी गई है। तीन दिन के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं देने पर छह साल के लिए पार्टी से भी निष्कासित कर दिया जाएगा।

लोकसभा चुनाव में मिली हार के कारणों की शुक्रवार को समीक्षा बैठक थी। ओसा स्थित अतिथि गृह में राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खाड़े के सामने ही पार्टी के नेता आपस में भिड़ गए थे। इन्होंने अनुशासनहीनता करने में किसी तरह की कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी थी। राष्ट्रीय सचिव ने इसकी रिपोर्ट शनिवार रात ही पार्टी नेतृत्व को सौंप दी थी। इसके बाद अनुशासन समिति के सदस्य और पूर्व विधायक विनोद चौधरी ने पीसीसी सदस्य गौरव पांडेय, सेवा दल जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र शुक्ला, महिला विंग की अध्यक्ष विजमा केसरवानी व रवि प्रकाश उर्फ रावेन्द्र को तत्काल पद से हटा दिया। उन्होंने बताया कि दोषी पार्टी पदाधिकारियों ने तीन दिन के भीतर नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो सभी को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed