फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Four youths dragged a mute and deaf girl from a brick kiln and Harassed her two accused in custody

Kaushambi : मूक-बधिर युवती को ईंट-भट्ठे से अगवा कर चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी हिरासत में

Mon, 21 Apr 2025 03:21 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 21 Apr 2025 03:21 PM IST
सार

कौशाम्बी में चार युवकों ने मिलकर एक मूक बधिर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर की 18 साल की बेटी को गांव के युवक रात में उठा ले गए और मुंह काला किया। पीड़िता के पिता ने बताया कि भट्ठा मालिक मुकदमा दर्ज न कराने का दबाव बना रहे हैं। पुलिस भी मुकदमा नहीं लिख रही है। 

विज्ञापन
Four youths dragged a mute and deaf girl from a brick kiln and Harassed her two accused in custody
दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरवा कोतवाली के एक ईंट-भट्ठे पर परिजनों संग मजदूरी करने आई मूक बघिर युवती से रविवार की रात जबरन चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर घटना की जांच में जुट गई है। बिहार प्रांत का एक युवक परिवारीजनों संग चरवा कोतवाली इलाके के एक गांव स्थित ईंट भट्ठे पर रहकर मजदूरी करता है। युवक के मुताबिक रविवार की देर शाम वह खा पीकर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ईंट भट्ठा के समीप अपनी झोपड़ी में रहा था।

विज्ञापन


रात करीब 11 बजे पत्नी ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय मूक-बधिर बेटी झोपड़ी में नहीं है। जानकारी पाकर युवक के होश उड़ गए। वह साथी मजदूरों संग उसकी तलाश करने लगे। रात करीब 12.30 बजे वह चायल मनौरी मार्ग पर कराहते हुए मिली। पिता के अनुसार पूछताछ करने पर युवती ने बताया कि वह रात में लघुशंका करने के लिए उठी थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक ने अपने तीन साथियो संग उसे दबोच लिया।
विज्ञापन


वह लोग जबरन मुंह दबाकर बगीचे की तरफ घसीट ले गए। आधा किलोमीटर दूर ले जाकर उसके साथ बारी बारी से चारों युवकों ने दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी पाकर परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर रात में ही आई पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने मामले में चायल कस्बे के दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। हालांकि पुलिस पूरे मामले को नकार रही है। इस संबंध में इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार राम का कहना है घटना की जानकारी नहीं है। मामले का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज नहीं करवाने का दिया जा रहा दबाव

पीड़िता के पिता की सूचना पर पुलिस रात में ही ईंट भट्ठे पर आई थी। आरोप है कि पुलिस और ईंट भट्ठा मालिक पीड़िता के परिजनों पर मुकदमा नहीं दर्ज करवाने के लिए दबाव बना रहे हैं। उनको कहा जा रहा है कि मुकदमा दर्ज होने पर हर माह उन्हे बिहार से अदालत गवाही के लिए आना पड़ेगा। उन्हे थाने से समझा बुझा कर लौटा दिया गया है। मजदूरी करने आए परिजन इससे डरे सहमें हुए हैं।

दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने दिए पांच सौ रुपये

पीड़िता के पिता के मुताबिक सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने उसकी बेटी को पांच सौ रुपया देकर भगा दिया। उन्होंने किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी है। इससे पूरा कुनबा डरा सहमा हुआ है। उनका कहना है कि बिहार आकर मुकदमा लड़ने की क्षमता नहीं है। उनका परिवार बहुत ही गरीब है।

इनका कहना है

ऐसी किसी घटना की तहरीर नहीं मिली है। मामले को लेकर कई लोगों का फोन आ चुका है। फिलहाल घटना की जांच कराई जा रही है। - सत्येंद्र प्रसाद तिवारी, सीओ चायल





 

UP Board Result : इसी हफ्ते यूपी बोर्ड का रिजल्ट संभावित, इस तारीख को UPMSP जारी कर सकता है परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed