फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Four sub-stations lost electricity for two hours

Kaushambi News: चार उपकेंद्रों की दो घंटे गुल रही बिजली

Wed, 02 Oct 2024 04:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 02 Oct 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Four sub-stations lost electricity for two hours
तिल्हापुर मोड़ स्थित ट्रांसमिशन को आने वाली 132 लाइन में मंगलवार देर शाम फाॅल्ट आ गया। इसके चलते चार उपकेंद्र की आपूर्ति तकरीबन दो घंटे तक बाधित रही। इस दौरान विभागीय अधिकारियों के मोबाइल नेटवर्क क्षेत्र से बाहर बताने लगे। अधिकारियों के फोन नहीं लगने से नगर पंचायत समेत सैकड़ो गांव के उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन

मंगलवार रात पौने आठ बजे तिल्हापुर मोड़ ट्रांसमिशन को आने वाली 132 केवीए लाइन में अचानक फाॅल्ट आ गया। इससे ट्रांसमिशन समेत सरायअकिल, बेनीराम कटरा, पुरखास और गोपसहसा उपकेंद्र की बिजली गुल हो गई। पूरे इलाके में अंधेरा छा गया।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति बाधित होने से नगर पंचायत सरायअकिल, जलनिगम फीडर, म्योहर फीडर, करन चौराहा, पुरखास उपकेंद्र के बकोड़ा फीडर, मोहम्मदाबाद फीडर, तिल्हापुर फीडर के हसनूपुर, सुरसेनी, जैतपुर, गोपालपुर, दरहा, चंदूपुर समेत सैकड़ो गांव की आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों का फोन नेटवर्क क्षेत्र से बाहर बताने लगा। इससे उपभोक्ता काफी परेशान हो गए। आननफानन सिराथू से आने वाली 132 केवीए की दूसरी लाइन से बंद लाइन को जोड़ा गया। करीब दो घंटे बाद आपूर्ति बहाल होने पर उपभोक्ताओंं ने राहत की सांस ली।

-ट्रांसमिशन की लाइन में फाॅल्ट आ गया था। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी हुई है। सिराथू लाइन से जोड़कर फिलहाल आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
रामहरि, अधिशाषी अभियंता, विद्युत वितरण खंड चायल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed