फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Four rooms were marked in the survey, now the entire house is being acquired

Kaushambi News: सर्वे में चिह्नित थे चार कमरे, अब अधिग्रहीत कर रहे पूरा घर

Tue, 16 Jan 2024 04:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 16 Jan 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Four rooms were marked in the survey, now the entire house is being acquired
मुख्यालय ​स्थित ओसा चौराहा। संवाद
सर्वे में चिह्नित थे चार कमरे, अब अधिग्रहीत कर रहे पूरा घर
विज्ञापन

-- रामवनगमन मार्ग के लिए ओसा में काश्तकारों ने उठाए सवाल
-- पीडब्ल्यूडी एनएच डिवीजन के एक्सईएन ने कहा 22 के बाद करेंगे जांच
फोटो- चार से आठ
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। रामवनगमन मार्ग के लिए एक वर्ष पहले जब सर्वे हुआ तो घर के चार कमरे चिह्नित किए गए थे। अब इन्हीं चार कमरों का मुआवजा देकर पूरा घर अधिग्रहीत करने की तैयारी है। यह तो रही बात ओसा निवासी बंशीलाल की, लेकिन वह अकेले इस समस्या से परेशान नहीं हैं। यहां पर ऐसे करीब 20 काश्तकार हैं, जिनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है।
अयोध्या से लेकर चित्रकूट तक बन रहे रामवनगमन मार्ग पर ओसा चौराहा के पास फोरलेन का पुल प्रस्तावित है। पिछले साल जनवरी में भूमि अधिग्रहण के लिए सर्वे हुआ था। गौरा के लालचंद, सुनील, राज कुमार और शिव कुमार का कहना है कि सर्वे के दौरान समदा से ओसा के बीच दोनों तरफ करीब 50 काश्तकारों की भूमि चिह्नित की गई थी।
विज्ञापन

तब दुर्गादेवी इंटर कॉलेज की तरफ सड़क के मध्य से 38 मीटर व दूसरी ओर 22 मीटर तक भूमि चिह्नित हुई थी। काश्तकारों का मुआवजा भी इसी आधार पर तय कर बनाया गया है, लेकिन अब सर्वे के विपरीत दुर्गा देवी मंदिर की ओर 22 और आबादी की ओर 38 मीटर भूमि ली जा रही है। अगर ऐसा हुआ तो करीब 20 घर टूट जाएंगे। सर्वे में चिह्नित न होने के कारण मुआवजा भी नहीं मिलेगा। काश्तकारों ने इस संबंध में कई बार शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
पहले घर के चार कमरे व उनकी भूमि चिह्नित थी। निर्माण के समय आठ कमरों को चिह्नित बताया जा रहा है। जबकि, सर्वे में इनका कहीं नाम नहीं था।
भुल्लन विश्वकर्मा, गौरा

---
भूमि अधिग्रहण में मनमानी हो रही है। जिधर आबादी नहीं है, वहां चिह्नित करने के बाद भी भूमि छोड़ दी गई है। आबादी के मकान तोड़ने की तैयारी है।
वीरेंद्र केसरवानी, गौरा
---
सर्वे में मेरा पूरा घर अधिग्रहण से बाहर था। कुछ दिन पूर्व अधिकारियों ने नापजोख की तो घर के चार कमरे शामिल कर लिए। मुआवजा मिलेगा या नहीं पता नहीं।
सीताराम, गौरा
---
एक स्कूल और एक बाइक एजेंसी को बचाने के लिए मनमाने तरीके से भूमि अधिग्रहण हो रहा है। इस तरह भूमि अधिग्रहण हुआ तो काश्तकारों को काफी नुकसान होगा।
सुरेंद्र कुमार, गौरा


------------
मामला जानकारी में आया है। नियमों के अनुरूप ही भूमि अधिग्रहण करके निर्माण कराया जाएगा। 22 जनवरी के बाद इसकी जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
रवींद्र पाल

एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी एनएच डिवीजन

मुख्यालय स्थित ओसा चौराहा।       संवाद

मुख्यालय स्थित ओसा चौराहा। संवाद

मुख्यालय स्थित ओसा चौराहा।       संवाद

मुख्यालय स्थित ओसा चौराहा। संवाद

मुख्यालय स्थित ओसा चौराहा।       संवाद

मुख्यालय स्थित ओसा चौराहा। संवाद

मुख्यालय स्थित ओसा चौराहा।       संवाद

मुख्यालय स्थित ओसा चौराहा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article