फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Four people including a couple riding a bike were injured in an auto collision

Kaushambi News: ऑटो की टक्कर से बाइक सवार दंपती समेत चार जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Four people including a couple riding a bike were injured in an auto collision
सैनी कोतवाली क्षेत्र के लोंहदा मोड़ के पास हाईवे पर रविवार दोपहर उल्टी दिशा से आ रहे ऑटो ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में दंपती समेत चार लोग जख्मी हो गए। सभी को सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया गया। जहां से बाइक सवार दंपती को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं, ऑटो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

फतेहपुर जनपद के आबू नगर निवासी आयुष अपनी पत्नी नेजा व गांव के मिथलेश की बेटी शालू के साथ प्रतापगढ़ के मनगढ़ घूमने जा रहे थे। आयुष ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे वह जैसे ही लोंहदा मोड़ के समीप पहुंचे थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित होकर ऑटो कड़ाधाम के अकबरपुर निवासी विमलेश की बाइक से टकरा गया।
विज्ञापन

हादसे में चारों लोग जख्मी हो गए। राहगीर भागकर मौके पर पहुंचे। सभी को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाकर सूचना पुलिस को दी। वहीं, जानकारी होने पर घायलों को परिजन भी अस्पताल पहुंचे। दंपती की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed