{"_id":"6811323b9c8e7e154f02ae02","slug":"four-lakh-rupees-each-reached-the-accounts-of-the-victim-families-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-124875-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पीड़ित परिवारों के खाते में पहुंचे चार-चार लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पीड़ित परिवारों के खाते में पहुंचे चार-चार लाख रुपये
Wed, 30 Apr 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
टीकरडीह हादसे के शिकार पांचों मृतकों के परिजनों के खाते में चार-चार लाख रुपये की राहत राशि पहुंच गई है। शेष बचे मदद के एक-एक लाख रुपये भी जल्द ही भेजने की तैयारी की जा रही है। वहीं, घायलों की तबीयत में भी सुधार हो रहा है। जख्मी सुग्गन तो घटना वाले दिन ही मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अस्पताल से घर पहुंच गया था।
हादसे में पांच महिलाओं की मौत व चार लोग जख्मी हो गए थे। मृतकों के परिवारों को डीएम मधुसूदन हुल्गी ने पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की थी। वहीं, घायलों को बेहतर इलाज के साथ ही राहत राशि मुहैया कराने के निर्देश दिए थे। एसडीएम सिराथू योगेश कुमार गौड़ ने बताया कि सोमवार को देर शाम ही पांचों परिवारों के खाते में दैवीय आपदा राहत कोष से चार-चार लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए गए हैं।
शेष बचे एक-एक लाख रुपये कृषक दुर्घटना बीमा योजना से मुहैया कराना है। इसके लिए पत्रावलि तैयार कर ली गई है। जल्द ही यह धनराशि भी पीड़ित परिवारों के खाते में भेज दी जाएगी। दूसरी तरफ, अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसके शुक्ला ने बताया कि हादसे में घायल सपना, मैना, लखनी और सुग्गन उर्फ आक्रोश की तबीयत में सुधार हो रहा है। वहीं, बाकी तीनों घायलों को स्थिति में ऐसे ही सुधार हुआ तो बुधवार तक छुट्टी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
बस्ती में दूसरे दिन भी नहीं जला चूल्हा
-- टीकरडीह की अनुसूचित बस्ती में हादसे के दूसरे दिन मंगलवार को भी चूल्हा नहीं जला। देवरानी-जेठानी का अंतिम संस्कार होने के कारण मंगलवार को भी दिन भर परिजन रोते-बिलखते रहे। कुछ रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने बच्चों के खान-पान की व्यवस्था की।