फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Four girls of the same family got sick after eating poisonous toffee

Kaushambi : टॉफी खाने से दो बहनों की मौत, दो बच्चियां बीमार, एक की हालत गंभीर

Thu, 17 Aug 2023 09:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 17 Aug 2023 09:59 PM IST
सार

सौरईं बुजुर्ग गांव में बृहस्पतिवार की सुबह टॉफी खाने से एक ही परिवार की चार बच्चियां बीमार हो गईं। चारों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर तीन को प्रयागराज स्थित सरोजनी नायडू बाल चिकित्सालय (चिल्ड्रेन हॉस्पिटल) रेफर किया गया।

विज्ञापन
Four girls of the same family got sick after eating poisonous toffee
टॉफी खाने से बच्चियों की मौत के बाद जांच करने पहुंचे सीओ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सौरईं बुजुर्ग गांव में बृहस्पतिवार की सुबह टॉफी खाने से एक ही परिवार की चार बच्चियां बीमार हो गईं। चारों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर तीन को प्रयागराज स्थित सरोजनी नायडू बाल चिकित्सालय (चिल्ड्रेन हॉस्पिटल) रेफर किया गया, जहां दो बहनों की मौत हो गई। एक की हालत गंभीर है। परिजनों ने पड़ोसी युवक पर टॉफी में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


सौरईं बुजुर्ग निवासी राज कुमार प्रजापति अधिवक्ता हैं। परिजनों के साथ छत पर सो रही उनकी बेटी वर्षा (7) की बृहस्पतिवार सुबह नींद खुली तो बिस्तर के पास उसे टॉफी मिली। वह टॉफी लेकर नीचे आई और अपनी चचेरी बहन आरुषि (4) पुत्री अशोक कुमार, साधना (8) पुत्री वासुदेव और अपनी बहन शालिनी (7) के साथ मिल-बांटकर खा लिया। कुछ देर बाद ही चारों को उल्टियां शुरू हो गईं। परिजनों की पूछताछ में वर्षा ने पूरी बात बताई।

विज्ञापन

आननफानन घर वाले सभी को लेकर सीएचसी पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां हालत में सुधार न होने पर साधना, शालिनी और वर्षा को चिल्ड्रेन हॉस्पिटल भेज दिया गया। साधना ने रास्ते में दम तोड़ दिया। शालिनी को भी बचाया न जा सका। राज कुमार प्रजापति का कहना है कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक से उनका विवाद चल रहा है। उसी ने टॉफी में जहर मिलाकर छत पर फेंकी, जिसे खाकर बच्चियों की हालत बिगड़ी।

शाम 5.30 बजे तीन बच्ची कौशांबी से यहां लाई गई थी। साधना की मौत पहले हो चुकी थी। दस मिनट के बाद शालिनी की मौत हो गई। तीसरी बच्ची वर्षा की हालत नाजुक है। उसे आईसीयू में रखा गया है। परिजनों का कहना है कि बच्चे उल्टी कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। दोनों बच्चों की बॉडी पोस्टमार्टम हाउस भेज दी गई है। - 
- डॉ. राजेश यादव, बाल रोग विशेषज्ञ, चिल्ड्रेन हॉस्पिटल, प्रयागराज।

टॉफी के रैपर (पन्नी) को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों द्वारा अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। - आशुतोष सिंह, कोतवाल कड़ाधाम

पड़ोसी पर टॉफी में जहर मिलाकर फेंकने का संदेह

वर्षा के पिता राज कुमार प्रजापति का कहना है कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक से उनका विवाद चल रहा है। आए दिन वह गालीगलौज करता रहता है। उसी ने अपने घर की छत से टॉफी में जहर मिलाकर उसके मकान की छत पर फेंक दिया। जिसे खाकर वर्षा और अन्य तीनों बच्चियों की हालत बिगड़ गई।

चचेरी बहनों में है गहरी दोस्ती

वर्षा की मां कांती देवी ने बताया कि वर्षा, साधना और शालिनी गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो की छात्रा हैं। जबकि, आरुषि आंगनबाॅड़ी में पढ़ने जाती है। वर्षा के चाचा अजय कुमार बताते हैं कि चारों बच्चों में गहरा लगाव है। सुबह से लेकर शाम तक ज्यादातर समय इनका एक साथ ही बीतता है। खाने-पीने की चीजें भी हमेशा मिल-जुलकर खाते हैं।

टॉफी के रैपर (पन्नी) को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों द्वारा अभी तक तहरीर नहीं दी गई है।तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। - आशुतोष सिंह-कोतवाल, कड़ाधाम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed