{"_id":"6553ccbcc69c8fbfb30ae045","slug":"four-died-in-road-accidents-three-serious-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-5121-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सड़क हादसों में चार की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सड़क हादसों में चार की मौत, तीन घायल
Wed, 15 Nov 2023 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 15 Nov 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। दीपावली और परेवा पर जिले के विभिन्न हिस्सों में हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए। इससे पीड़ित परिवारों के घर में त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
-- -- -
बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत, बहनोई घायल
अजुहा। सैनी कोतवाली इलाके के टेड़ीमोढ़ के समीप बोलेरो ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार साले-बहनोई को टक्कर मार दी। इससे साले की मौत हो गई। जबकि बहनोई की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने टक्कर मारने वाली बोलेरो को कब्जे में ले लिया है। जबकि चालक मौका पाकर भाग निकला।
टेढ़ीमोड़ के समीप सोमवार सुबह करीब नौ बजे धुमाई गांव निवासी महेश कुमार (33) वर्ष बहनोई फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष कोतवाली के भवानी का पुरवा निवासी मूलचंद्र के साथ खड़ा था। इस दौरान देवीगंज की तरफ से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे गंभीर रूप से जख्मी साले-बहनोई को सीएचसी इस्माइलपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने महेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। मूलचंद्र की हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद बोलेरो चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला है। मृतक की पत्नी सुमित्रा की तहरीर पर सैनी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार की मौत
करारी। कोतवाली के पिंडरा गांव का राशिद अली (32) रविवार को बाइक से गुवारा गया था। घर लौटते वक्त सैंबसा पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे ई-रिक्शा से उसकी टक्कर हो गई। गंभीर रूप से जख्मी राशिद को प्रयागराज के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। वहीं ई-रिक्शा चालक कमलेश चौरसिया को भी गंभीर चोट आई है। उसका इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। संवाद
वनरोज की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी जख्मी
नेवादा। सरायअकिल कोतवाली के तरनी गांव के समीप रविवार शाम वनरोज की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसके साथ रहे युवक को भी गंभीर चोट आई है।
भखंदा गांव निवासी धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि उसका भाई हरिओम वर्मा (25) प्रयागराज के चौक में जेवर की दुकान चलाता था। वहीं पर सरायअकिल का दीपक सोनी भी रहता था। धीरेंद्र के मुताबिक रविवार शाम हरिओम और दीपक बाइक से घर आ रहे थे। तरनी गांव के समीप अचानक सड़क पर आए वनरोज की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को सीएचसी सरायअकिल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने हरिओम को मृत घोषित कर दिया।
ऑटो पलटने से चालक की मौत
मंझनपुर। महेवाघाट कोतवाली के अलवारा निवासी तीरथ लोधी (38) ऑटो चालक है। सोमवार को वह अलवारा गांव से सवारी लेकर सिराथू गया था। घर आते समय रास्ते में मंझनपुर कोतवाली के पतौना पुल के पास अनियंत्रित ऑटो सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। दुर्घटना में तीरथ की मौके पर ही मौत हो गई।
बस की टक्कर से बाइक सवार जख्मी
टेवां। महेवाघाट कोतवाली के टिकरा गांव का अंकित पांडेय सोमवार को बाइक से मंझनपुर जा रहा था। टेवां के समीप प्राइवेट बस ने उसे टक्कर मार दी। इससे अंकित को गंभीर चोट आई है। मौके पर पहुंचे टेवां चौकी प्रभारी अजीत सिंह ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। संवाद