{"_id":"52ed1616e2c99243298200347ed2320b","slug":"former-head-start-to-save-political-tactics-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान को बचाने के लिए सियासी दांवपेंच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान को बचाने के लिए सियासी दांवपेंच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 05 Sep 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
सिराथू (ब्यूरो)। सैनी क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर किशोरी की अस्मत लूट उसको गर्भवती बनाने और गर्भपात कराए जाने के मामले में पुलिस को बैक फुट पर लाने की सियासी कवायद शुरू हो गई है। सत्ता पक्ष से जुड़े गुट विशेष के लोगों ने आरोपी पूर्व प्रधान को बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।
बता दें कि सैनी क्षेत्र के एक गांव में गरीब परिवार की बेटी की अस्मत रईसजादे के बेटे ने शादी का लालच देकर लूट ली थी। किशोरी के गर्भवती होने के बाद आरोपी युवक के पक्ष में बुलाई गई खाप पंचायत नियम एवं मानवता को दरकिनार कर पेट में पल रहे प्यार की निशानी को गर्भपात करा नष्ट करवा दिया था। यह सनसनीखेज घटना मीडिया की सुर्खियां बनने के बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस ने पीड़िता का बयान लिया। बयान से घटना का खुलासा होने के बाद सैनी कोतवाली में बृहस्पतिवार को किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी युवक, पूर्व प्रधान समेत सात लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है।
पुलिस ने खाप पंचायत की अगुवाई करने के आरोपी पूर्व प्रधान को गिरफ्तार कर लिया था। बताते हैं कि पूर्व प्रधान की गिरफ्तारी के साथ सियासी खेल शुरू हो गया। सत्ता पक्ष से जुड़े एक गुट के नेता पुलिस पर दबाव बनाने में जुट गए हैं। पूर्व प्रधान की पैरोकारी करने वालों का कहना है कि खाप पंचायत में पूर्व प्रधान का कोई रोल नहीं है। पुलिस ने उन्हें क्लीन चिट देकर नहीं छोड़ा तो सियासी रूप से उन लोगोें को क्षति उठानी पड़ सकती है। यह सारा खेल परदे के पीछे चल रहा है। मगर पुलिस असमंजस में है। पुलिस की उलझन यह है कि वह ऐसा कोई काम नहीं करना चाहती जिससे उसे भविष्य में किसी प्रकार की आलोचना का सामना करना पड़े। अपर पुलिस अधीक्षक ओपी पांडेय का कहना है कि पुलिस निष्पक्षता से काम कर रही है। कोई निर्दोष बेवजह न फंसे इस बात का भी ख्याल रखा जा रहा है।