फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Former head's daughter found dead inside house, suspected of murder

कौशाम्बी : घर के अंदर मृत मिली पूर्व प्रधान की बेटी, हत्या की आशंका

Thu, 03 Nov 2022 12:49 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 03 Nov 2022 12:49 AM IST
सार

 ग्रामीणों में उसकी हत्या की चर्चा थी, जबकि पुलिस का कहना है कि पिता ने बीमारी और किसी जहरीले जंतु के काटने से मौत होने की आशंका जाहिर की है। मुबारकपुर गांव निवासी कामता निषाद पूर्व प्रधान हैं।

विज्ञापन
Former head's daughter found dead inside house, suspected of murder
मौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महेवाघाट इलाके के मुबारकपुर गांव में बुधवार सुबह पूर्व प्रधान की बेटी संदिग्ध हालत में घर के अंदर चारपाई पर मृत पड़ी मिली। उसके मुंह और नाक से खून निकला था। साथ ही दाहिने हाथ में कटे का निशान था। ग्रामीणों में उसकी हत्या की चर्चा थी, जबकि पुलिस का कहना है कि पिता ने बीमारी और किसी जहरीले जंतु के काटने से मौत होने की आशंका जाहिर की है। मुबारकपुर गांव निवासी कामता निषाद पूर्व प्रधान हैं। उन्होंने दो शादियां की हैं। पहली पत्नी से बेटा अजय शंकर व दूसरी से बेटी मनीषा (19) व बेटा रजनू (15) हैं। कामता की दोनों पत्नियों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन



पूरा परिवार एक ही घर में रहता है। बुधवार सुबह कामता की बेटी मनीषा का शव संदिग्ध दशा में बिस्तर पर पड़ा मिला। उसके मुंह व नाक से खून निकला था। ग्रामीणों के बीच चर्चा रही कि मनीषा की गला दबाकर हत्या की गई है। इस बाबत इंस्पेक्टर रोशनलाल का कहना है कामता ने बताया कि मंगलवार को वह बाहर गया था। छोटा बेटा रजनू भी शाम को कहीं घूमने गया था। रात को जब वह घर आया तो बेटी मनीषा को आवाज लगाई। बहू ने बताया कि वह खेत गई थी। वहां से लौटने के बाद बताया कि तबीयत खराब है और सोने चली गई। इस पर कामता भी खाना खाकर सोने चला गया। 
विज्ञापन



इंस्पेक्टर का कहना है मनीषा के दाहिने हाथ में कटे का निशान है। पिता के मुताबिक, वह खेत में लहसुन बोने गई थी। इस दौरान उसे खुरपी से चोट लग गई होगी। या फिर किसी जहरीले जंतु ने काट लिया होगा। परिवार वालों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



ननद-भाभी के बीच हुआ था विवाद
पूर्व प्रधान की बेटी की संदिग्ध हाल में हुई मौत को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा है। बताया जाता है कि भाभी नीतू से मनीषा की नहीं बनती थी। मंगलवार शाम घर में ननद और भाभी ही थीं। इस दौरान नीतू कहीं चली गई। काफी देर बात जब वह लौटी तो मनीषा ने उससे पूछताछ की। इसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। ग्रामीणों में चर्चा है कि इसके बाद दो अनजान व्यक्ति कामता के घर जाते देखे गए। इसके अगले दिन मनीषा का शव मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed