{"_id":"6209212b3b8dc251f0578db9","slug":"former-head-s-attacker-arrested-pistol-recovered-kaushambi-news-ald3269178164","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान का हमलावर गिरफ्तार, तमंचा भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान का हमलावर गिरफ्तार, तमंचा भी बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरी कोतवाली के अकबरपुर मिर्जापुर गांव में दो फरवरी की सुबह पूर्व प्रधान पर गोलियों से हमला करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया है। रविवार को पकड़े गए हमलावर का चालान कर दिया गया है। घटना में शामिल रहे दो आरोपी अभी भी फरार हैं।
अकबरपुर मिर्जापुर गांव निवासी चंद्रिका प्रसाद दुबे उर्फ गुनी महराज पूर्व प्रधान हैं। दो फरवरी की सुबह को चौराहे पर बैठे थे। इस दौरान बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और फायरिंग करने लगे। एक गोली चंद्रिका के कनपटी पर लगी है। वारदात के बाद बदमाश भाग निकले। गंभीर रूप से जख्मी चंद्रिका को इलाज के लिए प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना में पूर्व प्रधान के बेटे अभिषेक दुबे से तहरीर लेकर पुलिस ने कसेंदा गांव निवासी बड़े लाल उर्फ बल्ला यादव, काठगांव निवासी हस्सू व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। इस मामले में रविवार को पुलिस ने कसेंदा न्यू पीएचसी से बड़ेलाल यादव उर्फ बल्ला को गिरफ्पतार कर लिया। बल्ला के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ लिखापढ़ी करके चालान भेज दिया गया है।