फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   forgery of 8 lacs in the name of job

स्टोर कीपर की नौकरी दिलाने के नाम पर सगे भाइयों से आठ लाख ठगे

Fri, 20 Sep 2019 01:56 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
forgery of 8 lacs in the name of job
स्टोर कीपर की नौकरी दिलाने के नाम पर सगे भाइयों से आठ लाख ठगे
विज्ञापन

पूरामुफ्ती के बिहका गांव में रहने वाले युवक हुए ठगी का शिकार
मंझनपुर। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के बिहका गांव में रहने वाले सगे भाइयों से स्टोर कीपर की नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाज ने आठ लाख रुपये ठग लिए। बाद में रकम मांगने पर उन्हें जानलेवा धमकी भी दी। पीड़ितों ने गुरुवार को ठगी की शिकायत एसपी से की है।

बिहका निवासी रामदास व प्रेमदास सगे भाई हैं। इन्होंने बताया कि पढ़ाई के बाद नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे। इसी बीच करीब छह महीने पहले प्रयागराज के करेली मोहल्ले में रहने वाले एक जालसाज से मुलाकात हुई। पीड़ितों की मानें तो जालसाज ने खुद को स्वास्थ्य विभाग के एक बड़े अधिकारी का रिश्तेदार बताया। इसके बाद अस्प्ताल में स्टोर कीपर की नौकरी दिलाने के नाम पर आठ लाख रुपया ऐंठ लिया। कुछ दिनों तक तो आरोपी आज-कल करके मामले को टालता रहा। फिर उसने फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया। नियुक्ति पत्र लेकर अस्पताल पहुंचने पर पीड़ितों को ठगे जाने की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। जालसाज इसके बाद रकम वापसी की बात कहने लगा। पीड़ितों ने बताया कि अब रकम मांगने पर वह जानलेवा धमकी देता है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पूरामुफ्ती कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed