{"_id":"5d75533c8ebc3e01390a7179","slug":"forgery-of-4-lacs-in-the-name-of-service-kaushambi-news-ald254365715","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से चार लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से चार लाख ठगे
विज्ञापन

पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के मंदरी गांव का युवक हुआ ठगी का शिकार
मंझनपुर। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के मंदरी गांव में रहने वाले एक युवक से रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाज ने चार लाख रुपये ठग लिए। बाद में रकम मांगने पर उसे जानलेवा धमकी भी दी। पीड़ित ने रविवार को इसकी शिकायत एसपी से की है।
मंदरी निवासी राकेश कुमार पुत्र मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि पढ़ाई के बाद वह काम की तलाश में इधर-उधर भटक रहा था। तभी करीब आठ महीने पहले प्रयागराज के करेली में रहने वाले एक जालसाज से मुलाकात हुई। पीड़ित की मानें तो जालसाज ने उससे कहा कि वह रेलवे के एक अधिकारी का रिश्तेदार है। इसके बाद रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख रुपया ले लिया। कुछ दिन तक तो आरोपी आज-कल करके मामले को टालता रहा। इसके बाद रकम मांगने पर जानलेवा धमकी देने लगा। इससे पहले उसने फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिया था। धमकियों से परेशान पीड़ित ने रविवार को मामले की शिकायत एसपी से की। एसपी प्रदीप गुप्ता ने जांच कराकर कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया है।