{"_id":"5b85a1fe42c7924658644743","slug":"forgery-karari-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़ी गई नकली ह्वाइट सीमेंट और वॉलपुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पकड़ी गई नकली ह्वाइट सीमेंट और वॉलपुट्टी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
करारी इलाके की दुकानों में जेके कंपनी की नकली ह्वाइट सीमेंट और वॉलपुट्टी बेचे जाने की शिकायत पर लासर्स नेटवर्क कंपनी के ऑपरेशन मैनेजर ने मंगलवार को करारी इलाके की दो दुकानों में छापा मारा। दोनों दुकानदारों के खिलाफ करारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
लासर्स नेटवर्क कंपनी के ऑपरेशन मैनेजर मो. शाकिर ने बताया पिछले कुछ दिनों से करारी इलाके की दुकानों में नकली ह्वाइट सीमेंट और वॉलपुट्टी बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी। यह फर्जीवाड़ा जेके कंपनी के उत्पाद में हो रहा था। मंगलवार को करारी पुलिस के सहयोग से छापेमारी की गई। सबसे पहले मंझनपुर रोड स्थित रूद्र ट्रेडर्स में छापा मारा गया। यहां करीब 25 किलो के 10 पैकेट नकली ह्वाइट सीमेंट, 40 किलो वजन की दो पैकेट वॉलपुट्टी मिली। यह फर्म बबलू अग्रहरि के नाम पर पंजीकृत है। अशोक नगर निवासी कारोबारी राज जायसवाल के यहां भी छापेमारी की गई। यहां से 40 किलो की आठ पैकेट वॉलपुट्टी मिली है। ऑपरेशन मैनेजर ने बताया पैकेट में निर्माण की तारीख नहीं लिखी। इसी से शंका हुई कि वह नकली है। जबकि कंपनी के किसी भी पैकेट को बिना निर्माण की तारीख लिखे बाजार में नहीं भेजती है। मामले में बबलू अग्रहरि और राज जायसवाल के खिलाफ करारी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।