{"_id":"649f2e2283ca0914730d7807","slug":"for-the-third-time-the-agitators-agreed-kaushambi-news-c-261-1-kmb1003-671-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: तीसरी बार की मान मनौव्वल में माने आंदोलनकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: तीसरी बार की मान मनौव्वल में माने आंदोलनकारी
विज्ञापन
दो दिन से डायट मैदान में धरने पर बैठे हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी व कार्यकर्ता का आंदोलन समाप्त कराने में प्रशासन बृहस्पतिवार की रात सफल हो गया। पहले तो दो बार की मान-मनौव्वल में आंदोलनकारियों ने आनाकानी की, लेकिन तीसरी बार मान गए।
एसडीएम चायल राहुल देव भट्ट पर मनमाने तरीके से दूसरों की जमीनों पर कब्जे दिलाने जैसे अन्य आरोप लगाते हुए हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष अवधेश नारायण व अन्य पदाधिकारियों ने बुधवार को मोर्चा खोल दिया था।
पहले दिन ही एडीएम जयचंद्र पांडेय ने जांच का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पदाधिकारी नहीं माने। पूरी रात धरना देते रहे। दूसरे दिन शुक्रवार की दोपहर फिर एडीएम पहुंचे। बताया कि जमीन नाजपोख व अन्य आरोपों की जांच के लिए कमेटी बना दी गई है। इसके बाद भी आंदोलनकारी धरने पर डटे रहे।
विज्ञापन
बारिश के बाद भी विरोध समाप्त नहीं दिया। फिर देर रात तीसरी बार एडीएम मौके पर पहुंचे और जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया। इस बार पदाधिकारियों ने अपने आंदोलन को समाप्त कर दिया।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि एडीएम आए थे। एएसपी से भी बात कराई। भूमि की पैमाइश के साथ ही दोषी मिलने वाले अफसरों व कर्मचारियों पर कार्रवाई की बात कही है। मौसम भी खराब था। इसलिए धरना समाप्त कर दिया गया। संवाद