फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fongaon owner, manager sent to jail by police

फनगांव के मालिक, मैनेजर को पुलिस ने भेजा जेल

Thu, 27 Jun 2019 09:14 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 09:14 PM IST
विज्ञापन
Fongaon owner, manager sent to jail by police
फनगांव के मालिक, मैनेजर को पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन

- फौजी भाइयों से मारपीट का दर्ज हुआ था केस
अमर उजाला ब्यूरो
चायल (कौशाम्बी)। पिपरी कोतवाली के कदिलापुर स्थित वाटर पार्क फन गांव के मालिक और मैनेजर को पिपरी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वाटर पार्क घूमने आए फौजी भाइयों के साथ मारपीट मामले में वह नामजद थे। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने से खूब हल्ला मचा था।

प्रयागराज जिले के नवाबगंज कोतवाली अंतर्गत अटरामपुर निवासी रवि कुमार सेना में जवान है। उसकी तैनाती आगरा में लांस नायक के पद पर है। मंगलवार को वह अपने भाई विपिन जो सेना में काश्मीर में तैनात है, के साथ वाटर पार्क आया था। आरोप है कि यहां पर पार्क के कर्मचारियों ने दोनों भाइयों को लाठी-डंडे से पीटा। इसके अलावा 25 हजार रुपये भी छीन लिए। बीच-बचाव करने पहुंचे मनीष पांडेय, ललित कुमार व आलोक मिश्रा को भी पीटा गया। इस मामले में रवि की तहरीर पर फनगांव के मालिक परमजीत, कैंटीन मैनेजर महबूब आलम समेत तीन लोगों के खिलाफ पिपरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। इस मामले में नामजद रहे दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed