फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fog in the morning, sunshine in the afternoon

Kaushambi News: सुबह छाया रहा कोहरा, दोपहर में खिली धूप

Tue, 30 Jan 2024 04:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 30 Jan 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Fog in the morning, sunshine in the afternoon
रविवार की रात मंझनपुर में छाया कोहरा। संवाद
जिले में मौसम अब दिन ब दिन बदलने लगा है। सुबह और शाम कोहरा छाया रहा, जबकि दोपहर में धूप खिली। सोमवार को भी मौसम का कुछ ऐसा ही मिजाज रहा। लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली है, लेकिन गलन बरकरार है।
विज्ञापन

रविवार की रात करीब नौ बजे से कोहरा छाने लगा, जो सोमवार की सुबह करीब नौ बजे तक बरकरार रहा। इसकी वजह से वाहन सवारों को खासा दिक्कतें हुईं। सर्द हवाओं ने भी लोगों को परेशान कर दिया।
विज्ञापन

कोहरा छंट गया तो धूप करीब 11 बजे खिली। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। जिसे जहां मौका मिला वहीं पर गुनगुनी धूप का आनंद लेने लगा। विकास भवन, कचहरी, तहसील समेत चौराहों पर भी लोग धूप में बैठे या खड़े दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले कुछ दिन तक तापमान में उतार-चढ़ाव हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बादलों की आवाजाही और बूंदाबांदी के भी आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed