फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   fizz in pahariya village

मतदान के बहिष्कार का एलान

Tue, 07 Feb 2017 12:15 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Tue, 07 Feb 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
fizz in pahariya village
problem
 कौशाम्बी ब्लाक क्षेत्र के उरई के मजरा पहड़िया से जरूरी सुविधाएं नदारद हैं। पहड़िया गांव के लोगों आज भी कुएं का पानी पीते हैं। करीब 50 घर की इस बस्ती में न तो खंड़जा है, न ही नाली है। कीचड़ भरे रास्ते से लोग आवागमन करते हैं। एक हैंडपंप है, जो ठप है। धरना-प्रदर्शन के बाद भी गांव की स्थिति नहीं सुधरी तो यहां के लोगों ने मतदान के बहिष्कार का एलान कर दिया।
विज्ञापन



बिजली पहुंचने के बाद भी पहड़िया गांव के लोगों की स्थिति नहीं सुधर सकी है। 50 घर की इस बस्ती में विनोद निरंकारी के घर के सामने एक हैंडपंप लगा था, जो ठप हो गया है। अब यहां मवेशी बांधे जाते हैं। पेयजल का एक मात्र जरिया है कुआं। कुएं के ही पानी से लोगों की जिंदगी कट रही है। गर्मी के दिन में यह कुआं भी सूख जाता है। इस कुएं में गर्मी के दिनों में सबमर्सिबल से पानी भरवाया जाता है। इसके बाद लोगों को पानी मिलता है। गांव में नाली, खंड़जा नहीं है। अगल-बगल के गांवों का विकास हो गया, लेकिन यह बस्ती पिछड़ी की पिछड़ी ही रह गई। इससे नाराज गांव के लोगों ने मतदान के बहिष्कार का एलान किया है। गांव की विजय लक्ष्मी,  गीता देवी, कमली, रूपा, किरन, रामप्यारी, राजकली आदि का कहना है कि वह वोट क्यों दें। जब नेता हमारी सुन ही नहीं रहे तो मतदान करने का मतलब क्या है?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed