{"_id":"6898e72437d8e97592000fcd","slug":"five-people-including-a-couple-injured-in-bike-collision-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-128949-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बाइकों की भिड़ंत में दंपती समेत पांच जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बाइकों की भिड़ंत में दंपती समेत पांच जख्मी
Mon, 11 Aug 2025 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
कस्बे के समीप हाईवे पर रविवार दोपहर बाइक सवारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार दंपती समेत पांच लोग जख्मी हो गए। सभी को सिराथू सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
अजुहा के भौंतर मोहल्ले का रामजी शनिवार को रक्षाबंधन के त्योहार पर अपनी पत्नी और 10 वर्षीय बेटे के साथ ससुराल डोडापुर गया था। रविवार को घर लौटते वक्त अजुहा कस्बे के समीप सामने से आए बाइक सवार से उसकी बाइक टकरा गई। उस बाइक पर इलाके के हिसामपुर माढ़ो गांव का अनीस अहमद और उसकी भाभी सहाना सवार थीं। टक्कर होते ही दोनों बाइक पर सवार सभी पांच लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से सभी को सिराथू सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना के बाद आई पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।