फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Five people filed a report on court orders

कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 25 Mar 2019 12:28 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Mon, 25 Mar 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
Five people filed a report on court orders
टूटी ट्रैक के कारण रुकी ट्रेन
मंझनपुर। चरवा कोतवाली क्षेत्र के मलाक गौहानी गांव में ब्याही रन्नो दहेज की खातिर मौत के घाट उतारी गई थी। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए ससुरालियों ने शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


करारी कोतवाली इलाके के गुवारा तैयबपुर निवासी भैरो प्रसाद पुत्र श्रीराम ने बताया कि उसने अपनी बेटी रन्नो का विवाह मलाक गौहानी निवासी दिनेश से किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराल के लोग विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़ित की मानें तो चार दिसंबर 2018 को ससुरालीजनों ने पीट-पीटकर उसकी बेटी को मौत के घाट उतार दिया था। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया था। पीड़ित पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। इल्जाम है कि पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इससे परेशान पीड़ित ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। अदालत के निर्देश पर शनिवार को पुलिस ने आरोपी पति दिनेश, ससुर बुलाकी, देवर मान सिंह, मान सिंह की पत्नी और उसके साले आदि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। साथ ही आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed