{"_id":"691f1988de93b75e960a15a8","slug":"five-criminals-killed-in-police-encounter-in-sarai-akil-three-injured-by-bullets-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi : सरायअकिल में पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश, गोली लगने से तीन बदमाश घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi : सरायअकिल में पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश, गोली लगने से तीन बदमाश घायल
Thu, 20 Nov 2025 07:07 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 20 Nov 2025 07:07 PM IST
सार
एसओजी टीम, सरायअकिल और पिपरी पुलिस ने सरायअकिल इलाके के कनैली में मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के पैर में गोली लगी है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चित्रकूट के राजापुर पुलिस से संपर्क कर वहां से भी दो बदमाशों को दबोच लिया।
विज्ञापन
सरायअकिल में तीन बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल।
- फोटो : संवाद।
विस्तार
सरायअकिल के बिरनेर मोड़ के पास बुधवार शाम सर्राफा कारोबारी से आभूषण से भरा बैग लूटने वाले पांच बदमाशों को पुलिस और एसओजी ने बृहस्पतिवार शाम जुगराजपुर गांव के निकट मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि दो बदमाशों को पुलिस ने लूट में प्रयुक्त बोलेरो के अंदर ही दबोच लिया। घायल बदमाशों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
विज्ञापन
सरायअकिल कस्बा के भगौतीगंज मोहल्ला निवासी अंशू सोनी पुत्र शिवमूरत सोनी आभूषण कारोबारी हैं। उनकी पुरखास के यूसुफपुर मजरा गांव में ज्वैलरी की दुकान है। बुधवार शाम दुकान बंद करके वह करीब पांच किलोग्राम चांदी और 23 ग्राम सोने के आभूषण बैग में रखकर बाइक से घर लौट रहे थे। शाम 5:30 बजे बिरनेर के पास बिना नंबर प्लेट वाली बोलेरो सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रोक ली। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, बदमाश उनके हाथ से आभूषण से भरा बैग छीनकर बोलेरो से पटेल चौराहा की दिशा में फरार हो गए। अंशू ने शोर मचाते हुए पीछा किया, पर सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। एसपी राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और टीमों को बदमाशों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
विज्ञापन
एसओजी, सर्विलांस टीम, सरायअकिल, पिपरी सहित कुल छह टीमें गठित कर जिले की सीमाओं को सील करा दिया गया। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सर्विलांस की मदद से बदमाशों की तलाश जारी रही। सीमा बंद होने के कारण बदमाश जिले से बाहर नहीं निकल पाए और पुलिस से बचने के लिए आसपास के क्षेत्रों में घूमते रहे। बृहस्पतिवार शाम मुखबिर से सूचना मिली कि बिना नंबर की बोलेरो जुगराजपुर गांव के पास देखी गई है।
विज्ञापन
इस पर एसओजी, सरायअकिल, पिपरी और तिल्हापुर चौकी पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही तीन बदमाश बोलेरो से कूदकर दामिन तलरी तालाब की ओर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने चारों ओर से घेरकर जवाबी कार्रवाई की, इसमें तीनों के पैर में गोली लगी। जबकि, बोलेरो में मौजूद दो बदमाश भी गिरफ्तार कर लिए गए। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान आकाश सेन, अर्जुन मेहतर, रामप्रकाश के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने बोलेरो से विपिन और शनि सोनकर को गिरफ्तार किया है।
सभी आरोपी राजापुर, जनपद चित्रकूट के निवासी बताए गए हैं। सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि सराफ कारोबारी से लूटे गए आभूषण, बोलेरो वाहन, तीन अवैध तमंचे, छह जिंदा कारतूस, सात खोखा कारतूस और 2,230 रुपये नगद बरामद किए गए हैं। घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फील्ड यूनिट को बुलाकर मौके से साक्ष्य सुरक्षित किए गए।