{"_id":"606cb00f8ebc3ed82e4a3a88","slug":"five-accused-including-father-son-in-gang-rape-of-woman-kaushambi-news-ald303517717","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से सामूहिक दुष्कर्म में पिता-पुत्र सहित पांच पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से सामूहिक दुष्कर्म में पिता-पुत्र सहित पांच पर मुकदमा
विज्ञापन
Five accused, including father-son in gang-rape of woman
सैनी कोतवाली इलाके के एक गांव में 17 जनवरी को विवाहिता के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने यह कार्रवाई अदालत के आदेश पर की है। नामजद कराए गए लोग विवाहिता के रिश्तेदार हैं। उन लोगों से विवाहिता की पुरानी रंजिश है।
क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता का कहना है था कि 17 जनवरी को उसके साथ गुजरात व उसके बेटे राजा, विवेक और भाई विनोद, प्रद्युम्न ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
इस घटना की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में अदालत की शरण ली गई। अदालत के आदेश पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इससे पहले वर्ष 2019 में विवाहिता के पति ने आरोपियों के साथ मारपीट की थी। जिसमें उसके खिलाफ भी केस दर्ज किया गया था। घटना में विवाहिता के पति को जेल भी जाना पड़ा था।
विज्ञापन
कड़ा में युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म
कड़ाधाम कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली युवती ने मंगलवार शाम पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सुबह बाजार के लिए निकली थी। इस दौरान गांव के ही दो बाइक सवार उसे मिले। आरोप है कि दोनों उसे लिफ्ट देने के लिए कह रहे थे। मना करने पर उन्होंने जबरन गाड़ी में बैठा लिया और नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। होश आने पर उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। युवती का कहना है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।