{"_id":"69cc1a4a9c631f07420acec5","slug":"fish-died-in-the-pond-causing-loss-of-lakhs-kaushambi-news-c-261-1-kmb1014-139001-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: तालाब में मछलियां मरी, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: तालाब में मछलियां मरी, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
रेही गांव स्थित तालाब में उतराती मरी मछलियां
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के रेही गांव स्थित तालाब में मंगलवार सुबह पाली गईं लाखों रुपये की मछलियां मर गईं। सुबह मछलियां तालाब में उतराती मिलीं। मछलियों के मरने से मत्स्य पालक को लाखों का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने अराजक तत्वों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कलियाचक कोतवाली क्षेत्र के राजनगर निवासी विक्रम सिंह ने बताया कि वह रेही गांव के तालाब में मत्स्य पालन का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि करीब एक साल पहले बरेठी कमालपुर गांव के तालाब में मछलियों के बच्चे डाले गए थे। तैयार होने के बाद लगभग 27 क्विंटल मछलियों को उन्होंने रेही गांव स्थित हरजू तालाब में स्थानांतरित कर दिया था। इसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये आंकी गई थी।
मंगलवार सुबह जब वह तालाब पर पहुंचे तो मछलियां उतराती दिखीं। मृत मछलियों को देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने बताया कि मछलियां पूरी तरह तैयार थीं। कुछ दिनों में बिक्री की योजना थी लेकिन रात में किसी ने तालाब में जहरीला पदार्थ डाल दिया। इससे सभी मछलियां मर गईं। उन्होंने थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।