फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   First there is arrangement for crossing the railway line, then the crossing should be done.

Kaushambi News: पहले रेलवे लाइन पार करने की व्यवस्था हो, तब कंद करें क्राॅसिंग

Wed, 31 Jan 2024 04:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 31 Jan 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
First there is arrangement for crossing the railway line, then the crossing should be done.
भरवारी रेलवे फाटक बंद करने के विरोध में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते नरवाड़े ग्लोबल ह्यू
भरवारी रेलवे क्रॉसिंग बंद करने का मामला गरमाता जा रहा है। नागरिकों का कहना है कि क्रॉसिंग बंद करने से पहले रेलवे को वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए। क्रॉसिंग बंद नहीं करने के लिए मंगलवार को नरवाड़े ग्लोबल ह्यूमन राइट एसोसिएशन के पदाधिकारियों प्रदर्शन कर पैदल मार्च निकाला। रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रोहित वैश्य एवं प्रदेश अध्यक्ष इरफान अहमद की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने डायट मैदान से कलक्ट्रेट तक मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट पहुंचकर रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को देते हुए कहा कि लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखने की बात कही गई।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि रेल प्रशासन ने भरवारी वासियों की सुविधा को दरकिनार कर जल्दबाजी में 31 जनवरी से क्रॉसिंग बंद करने का तुगलकी फैसला किया है। क्रॉसिंग बंद होने से आम आदमी के आवागमन एवं व्यापार प्रभावित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे की तकरीबन 50 हजार आबादी इससे प्रभावित होगी। लोगों को जो विकल्प दिया गया है, उससे कई किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed