फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   FIRs registered against six people for electricity theft; connections of 12 defaulters disconnected.

Kaushambi News: बिजली चोरी पर छह लोगों पर एफआईआर, 12 बकायेदारों के कनेक्शन काटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
FIRs registered against six people for electricity theft; connections of 12 defaulters disconnected.
बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली के लिए बिजली विभाग की ओर से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को मूरतगंज उपकेंद्र क्षेत्र के सकाढ़ा गांव में टीम ने घर-घर पहुंचकर कनेक्शनों की जांच की। अभियान के दौरान बिजली चोरी करते पकड़े गए छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान कुछ उपभोक्ता अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल करते भी पाए गए। इस पर विभागीय टीम ने पुलिस बल के साथ गांव पहुंचकर कनेक्शनों की जांच की और बिजली चोरी के मामलों में संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन


इसके अलावा एक लाख रुपये से अधिक बिजली बिल का बकाया रखने वाले 12 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। अभियान के दौरान विजिलेंस टीम प्रभारी जुलकर नैन खां, उपकेंद्र के अवर अभियंता राजपथ, उपखंड अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed