फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Firing at Kanaili intersection due to a feud; three youths injured, one motorcycle torched.

Kaushambi News: कनैली चौराहे पर रंजिश में फायरिंग, तीन युवक घायल, एक बाइक फूंकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Firing at Kanaili intersection due to a feud; three youths injured, one motorcycle torched.
गोलीबारी सूरज के पैर में गोली। स्रोत: सोशल मीडिया
सराय अकिल थाना क्षेत्र के कनैली गांव में चली आ रही पुरानी रंजिश रविवार रात फिर खूनी संघर्ष में बदल गई। रात करीब 9:30 बजे कनैली चौराहे पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन युवक घायल हो गए। इनमें कनैली निवासी सूरज सिंह (25) पुत्र कल्लू सिंह के पैर में, राजीव सिंह (24) के दाहिने हाथ में और उनके रिश्तेदार अनुराग (20) पुत्र तुलसी सिंह निवासी चौखड़ा (मध्य प्रदेश) के पेट में छर्रे लगे हैं। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को खतरे से बाहर बताया गया है। वारदात के दौरान उपद्रवियों ने चौराहे पर खड़ी एक बाइक को भी आग के हवाले कर दिया, जिससे वह पूरी तरह जल गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, इस विवाद की शुरुआत बीते छह जुलाई को देवी पूजन के लिए गंगाजल लेने जा रहे दो पक्षों के बीच हुई मारपीट से हुई थी। उस मामले में सौरभ सिंह की तहरीर पर रोहित त्रिपाठी उर्फ पट्टर, अंकुर त्रिपाठी और गुलशन त्रिपाठी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों के बुजुर्गों के हस्तक्षेप के बाद समझौता हो गया था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रविवार सुबह मंदिर में पूजा के दौरान दोनों पक्षों में फिर कहासुनी हुई, जिसे स्थानीय लोगों ने शांत करा दिया। आरोप है कि इसके बाद शाम को चौराहे पर एक युवक की पिटाई की गई। इसके कुछ देर बाद गुलशन त्रिपाठी और उसका भाई रोहित त्रिपाठी वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई इस गोलीबारी से चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई और इसी बीच एक बाइक में आग लगा दी गई। पुलिस फिलहाल दो लोगों को छर्रे लगने की पुष्टि कर रही है, जबकि स्थानीय लोगों का दावा है कि तीनों युवक छर्रे लगने से ही जख्मी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




आपसी रंजिश में दो पक्षों के बीच विवाद और फायरिंग की घटना हुई है। राजीव सिंह और सूरज सिंह को छर्रे लगे हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। वारदात के आरोपी गुलशन त्रिपाठी और रोहित त्रिपाठी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है। - शिवांक सिंह, सीओ चायल

गोलीबारी सूरज के पैर में गोली। स्रोत: सोशल मीडिया

गोलीबारी सूरज के पैर में गोली। स्रोत: सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed