फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fire started due to spark from stove, household items turned into ashes

Kaushambi News: चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, गृहस्थी का सामान राख

Sat, 13 Apr 2024 03:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 13 Apr 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Fire started due to spark from stove, household items turned into ashes
पिपरी के नसीरपुर गांव में झोपड़ी पर लगी आग को बुझाते लोग। संवाद
चायल तहसील के नसीरपुर गांव में शुक्रवार सुबह चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ीनुमा मकान में आग लग गई। ग्रामीणों ने सबमर्सिबल पंप की मदद से आग पर काबू पाया। घटना में हजारों के कीमती गृहस्थी के सामान जल गए। घर और सामान जल जाने से पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है।
विज्ञापन

नसीरपुर गांव निवासी मंगल मजदूरी कर पत्नी व पांच बच्चों को पालता है। शुक्रवार सुबह वह पत्नी निर्जला और चार बच्चों को लेकर खेतों में मजदूरी पर गेहूं काटने गया था। घर में उसकी बेटी कलूटी खाना बना रही थी। इसी दौरान सुबह करीब नौ बजे चूल्हे की चिंगारी से उसके झोपड़ीनुमा मकान में आग लग गई। आग लगने पर कलूटी चीखते चिल्लाते हुए बाहर भागी।
विज्ञापन

ग्रामीण मौके पर जुटते, इससे पहले आग ने भयावह रूप धारण कर लिया। घर में आग लगने की सूचना पर मंगल भी बदहवास हालत में भागता हुआ घर पहुंचा। ग्रामीणों ने सबमर्सिबल की मदद से घंटे भर की मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भुक्तभोगी मंगल के मुताबिक आग लगने से घर में रखा बर्तन,अनाज,कपड़ा, बिस्तर समेट करीब पचास हजार का सामान जल गया। घर में एक कुछ नहीं बचा है। मामले की सूचना राजस्व विभाग के अधिकारियों और हल्का लेखपाल को भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed