Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fire started due to short circuit, two storey house razed to the ground due to cylinder explosion

Kaushambi News: शाॅर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटने से दो मंजिला मकान जमींदोज

Mon, 13 May 2024 05:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 13 May 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Fire started due to short circuit, two storey house razed to the ground due to cylinder explosion
पूरामुफ्ती के चिरैया नाला गांव में शाॅटसर्किट से आग लगने से फटा सिलेंडर ढहा माकान। संवाद
पूरामुफ्ती के चिरैया नाला मजरा टिकरी गांव में रविवार भोर सूने घर में आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग में घर के भीतर रखा रसोई गैस सिलिंडर फट गया। आग और घमाके की वजह से दो मंजिला मकान जमींदोज हो गया।
विज्ञापन

धमाके की धमक से पड़ोसी की दीवार में भी दरारें आई हैं। आग की चपेट में आकर घर में बंधी दो बकरियों की मौत हो गई व चार मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में गृहस्थी का सामान जल गया। गनीमत रही कि घटना के वक्त परिवार का कोई सदस्य घर पर मौजूद नहीं था, सो बड़ी अनहोनी टल गई।
विज्ञापन

चिरैयानाला निवासी भुवनपति कुशवाहा किसानी करते हैं। उन्होंने अतिरिक्त आमदनी के लिए मवेशी भी पाल रखे हैं। उनकी पत्नी सरिता देवी, दो बेटे अंचल और चंचल के साथ आठ महीने से भरवारी के सिघिंया गांव स्थित मायके में रह रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार रात मवेशियों को चारा देने के बाद भुवनपति घर में ताला बंद कर प्रयागराज के धूमनगंज निवासी रिश्तेदार के घर चले गए। देर रात हो जाने के कारण भुवनपति रिश्तेदार के घर ही रुक गए। इस बीच चिरैयानाला स्थित उनके घर में आधी रात को बिजली के मुख्य बोर्ड में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई।
भुवनपति ने बताया कि सिलिंडर भरवाकर सीढ़ी के नीचे रखवाया था। आग की लपटों की तपन के बाद सिलिंडर में विस्फोट हुआ तो पड़ोसियों को अगलगी की जानकारी हुई। तब तक भुवनपति का चार कमरों वाला दो मंजिला मकान धराशाई हो चुका था। पुलिस को सूचना देकर पड़ोसी खुद ही आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गए।
जब तक पुलिस पहुंचती तब तक स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। पुलिस की मौजूदगी में लोगों ने अंदर जाकर देखा तो दो बकरियों की जलने मौत हो चुकी थी। चार मवेशी भी झुलसे थे। पुलिस ने पशु चिकित्सक बुलाकर उनका उपचार कराया।
घटना की जानकारी के बाद भुवनपति की पत्नी व बेटे भी मौके पर पहुंचे। बेटे अंचल ने बताया कि घर में रखे 50 हजार नकदी सहित पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी अजीत सिंह का कहना है कि आग लगने की वजह से सिलिंटर फटा और धमाके से मकान गिरा है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।
----

बच गया पड़ोसी मुन्नू का कुनबा

भुवनपति के घर में लगी आग से पड़ोसी मुन्नू लाल का परिवार बेहद सहमा है। भुवनपति के घर हुए धमाके से मुन्नूलाल के घर व बरामदे में दरारें आ गई हैं। परिवार के लोगों में चर्चा रही कि अगर उनका घर गिरता तो बड़ी अनहोनी से इन्कार नहीं किया जा सकता था।




इंडियन ऑयल की टीम ने की जांच

भुवनपति के घर सिलिंडर विस्फोट से लगी आग की सूचना के बाद रविवार को प्रयागराज से इंडियन ऑयल की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कुछ साक्ष्य एकत्र किए। हालांकि, टीम के सदस्यों ने जांच क्यों की? इसकी जानकारी देने से मना कर दिया।

पूरामुफ्ती के चिरैया नाला गांव में शाॅटसर्किट से आग लगने से फटा सिलेंडर ढहा माकान।      संवाद

पूरामुफ्ती के चिरैया नाला गांव में शाॅटसर्किट से आग लगने से फटा सिलेंडर ढहा माकान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed