फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fire in the field, crop ashes

खेत में लगी आग, फसल राख

Mon, 18 Mar 2019 12:10 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Mon, 18 Mar 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Fire in the field, crop ashes
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के चिउटीडांड गांव में शार्ट शर्किट से गेंहूं के खेत में लगी आग।
कनैली (ब्यूरो)। सदर तहसील के महिला गांव में कालिंदी तट पर बसे लटियारा पर में संदिग्ध दशा में आग लग गई। इससे करीब 16 बीघा खेत में खड़ी अरहर की फसल राख हो गई। गांव के रमाकांत, भुल्लन, कामता, श्रीकांत कृष्णानंद, श्याम कुमार, देव मूरत, रामसुंदर, दिनेश कुमार आदि ने बताया कि उन लोगों ने खेतों में अरहर की फसल बो रखी थी।
विज्ञापन


फसल पककर तैयार हो गई थी। एक-दो दिन में ही कटाई की तैयारी की जा रही थी कि इसी बीच शुक्रवार देर रात को किसी ने खेतों में आग लगा दी। देखते ही देखते लपटें उठने लगीं। ग्रामीण मौके पर पहुंचकर जब तक आग पर काबू पाते इससे पहले तकरीबन 16 बीघे फसल जलकर राख हो चुकी थी। पीड़ित किसानों ने सूचना एसडीएम सदर को दी। उपजिलाधिकारी ने मौके पर राजस्व निरीक्षक को भेजकर नुकसान का जायजा लेने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed