फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fire broke out in a junk warehouse, loss of lakhs

Kaushambi News: कबाड़ की गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

Fri, 07 Mar 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 07 Mar 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a junk warehouse, loss of lakhs
चायल। पिपरी कोतवाली के बूंदा गांव में बृहस्पतिवर दोपहर अज्ञात कारणों से कबाड़ की गोदाम में आग लग गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों रुपये का कबाड़ जल चुका था। सूचना राजस्व विभाग के अफसरों को दी गई है।
विज्ञापन

बूंदा निवासी सलीम अहमद ने गांव के समीप एफए इंटरप्राइजेज नाम से कबाड़ का गोदाम खोला है। बृहस्पतिवार की दोपहर अज्ञात कारण से गोदाम में आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर पूरे गोदाम को लपटों में घेर लिया। सलीम ने देखा तो उसके होश उड़ गए। शोरगुल सुनकर जुटे ग्रामीणों ने आग को बुझाने में जुट गए, लेकिन हवा चलने के कारण लपटें तेज होती गई।
विज्ञापन

लोगों ने सबमर्सिबल की मदद से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक करीब दो लाख रुपये का सामान जल चुका था। घटना के बाद से गोदाम मालिक का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं भेजी गई। पीड़ित सलीम ने पुलिस के साथ राजस्व प्रशासन को लिखित शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed