{"_id":"65ac4ae44238b0202f073f32","slug":"fire-breaks-out-in-wedding-house-daughters-wishes-burnt-along-with-belongings-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-7657-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: शादी वाले घर में लगी आग, सामान संग जले बिटिया के अरमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: शादी वाले घर में लगी आग, सामान संग जले बिटिया के अरमान
Sun, 21 Jan 2024 04:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 21 Jan 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली के अतरसुइया गांव में संदिग्ध हाल में एक गरीब के झोपड़ेनुमा घर में आग लग गई। पीड़ित परिवार के शोर मचाने पर वहां जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग की घटना में पीड़ित परिवार के बेटी की शादी के लिए बनवाए गए जेवरात, कपड़े आदि भी जल गए।
कटरा अतरसुइया निवासी बनवारी लाल मजदूरी का परिवार का भरण पोषण करता है। घर नहीं होने के कारण वह झोपड़ी बनाकर रहता है। बनवारी का कहना है कि जिस भूमि में झोपड़ी बनाई गई वह पड़ोसी से ली गई थी। बनवारी के मुताबिक शुक्रवार रात पत्नी व एक बेटे एवं पांच बेटियों के साथ वह सो रहा था। रात में उसकी झोपड़ी में अचानक आग लग गई।
आग की लपटों से बढ़ी गरमाहट से उसकी नींद खुली तो उसने शोर मचाया। पड़ोसी पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित का कहना है कि उसकी बेटी की शादी है। बेटी को दहेज में देने के लिए किसी तरह उसने नौ हजार रुपये, दो सोने की पुल्ली, जंजीर बनवाया था। कपड़े भी खरीदे थे, सब कुछ राख हो गया।
विज्ञापन
घटना के बाबत इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि चौकी प्रभारी कनैली को रात में ही घटना स्थल पर भेजा गया था। लेखपाल ने जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।