फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fire breaks out in the wheel of a moving tanker; panic ensues on the highway

Kaushambi News: चलते टैंकर के पहिये में लगी आग, हाईवे पर मचा हड़कंप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in the wheel of a moving tanker; panic ensues on the highway
सैनी थाना क्षेत्र के अजुहा स्थित नेशनल हाईवे पर लक्ष्मी ढाबा के पास मंगलवार रात करीब 10:30 बजे कानपुर से प्रयागराज जा रहे इंडियन ऑयल के टैंकर के पहिये में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही हाईवे पर हड़कंप मच गया। चालक की सूझबूझ और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। घटना के कारण करीब आधे घंटे तक हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन


टैंकर चालक योगेश कुमार ने बताया कि चलते समय उन्हें साइड के शीशे से पहिये से आग की लपटें निकलती दिखाई दीं। साथ ही जलने की तेज गंध आने पर उन्होंने तत्काल टैंकर को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और नीचे उतर गए। इसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सैनी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। एसएफओ अशोक कुमार यादव ने बताया कि आग केवल टैंकर के टायर तक सीमित थी। समय रहते आग बुझा देने से टैंकर तक आग नहीं पहुंची और बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग बुझने के बाद पुलिस ने हाईवे पर यातायात सुचारु कराया। करीब आधे घंटे बाद वाहनों का आवागमन सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed