फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   FIR registered in kidnapping of girl student

छात्रा के अपहरण में एफआईआर दर्ज

Mon, 26 Aug 2019 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
FIR registered in kidnapping of girl student
छात्रा के अपहरण में एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

नगर कोतवाली इलाके के सेलरहा पश्चिम गांव का मामला, आरोपी की तलाश शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। दिनदहाड़े हाईस्कूल की छात्रा का अपहरण किए जाने के मामले में एसपी की फटकार के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इसी के साथ आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी गई है। कप्तान ने छात्रा की बरामदगी के लिए पुलिस को 48 घंटे की मोहलत दी है।

सेलरहा पश्चिम निवासी कुलदीप त्रिपाठी ने बताया कि उसकी बेटी प्रीती हाईस्कूल की छात्रा है। गुरुवार सुबह स्कूल जाने की बात कहकर प्रीती घर से निकली। रास्ते में सुनसान स्थान पर पहले से बैठे पड़ोसी शुभम मौर्य ने साथियों संग मिलकर उसका अपहरण कर लिया। छात्रा काफी देर तक नहीं लौटी तो परिजन परेशान हो गए। खोजबीन के दौरान अगवा किए जाने की जानकारी मिली तो परिजनों के होश उड़ गए। पीड़ित की मानें तो घटना की शिकायत उसी रोज उसने स्थानीय पुलिस से की थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इससे परेशान पीड़ित ने शनिवार को एसपी से शिकायत की। इसके बाद एसपी बिफर पड़े। उन्होंने कोतवाली पुलिस को फटकार लगाई। असर रहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। कोतवाल उदयवीर सिंह ने बताया कि अपहर्ता की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़कर जेल भेजा जाएगा। संग में छात्रा को भी बरामद कर परिजनों के हवाले किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed