फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   FIR registered against four people including the husband in a suicide case

Kaushambi News: आत्महत्या मामले में पति समेत चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against four people including the husband in a suicide case
कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे में नवविवाहिता की ओर से सुसाइड नोट लिखकर फंदे पर झूलने के मामले में पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भरवारी के वार्ड-20 केशव नगर निवासी विकास कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन शिपाली की शादी दो माह पहले प्रयागराज के फाफामऊ निवासी गोपाल केशरी पुत्र कमल केशरी के साथ हुई थी। आरोप है कि विवाह में करीब 20 लाख रुपये खर्च करने के बावजूद ससुराल पक्ष दहेज से संतुष्ट नहीं था।
विज्ञापन

पति गोपाल शराब के नशे में मारपीट और अमानवीय व्यवहार करता था, जबकि सास, ससुर और देवर लगातार पांच लाख रुपये नकद और कार की मांग कर मानसिक प्रताड़ना देते थे। शिपाली ने कई बार अपने मायके वालों को प्रताड़ना की जानकारी दी थी। परिवार के समझाने पर वह ससुराल लौट गई थी। पिछले कुछ दिनों से वह भरवारी स्थित मायके में रह रही थी और सोमवार को उसे ससुराल जाना था। इसी बीच कथित प्रताड़ना से परेशान होकर उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से 28 पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला था, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सीओ सिराथू सतेंद्र तिवारी ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर पति गोपाल केशरी, ससुर कमल केशरी, सास आशा देवी और देवर अरुण केशरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed