फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   FIR on misbehavior with boyfriend-girlfriend, two arrested

प्रेमी-प्रेमिका से बदसलूकी में एफआईआर, दो गिरफ्तार

Tue, 08 Oct 2019 12:28 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
FIR on misbehavior with boyfriend-girlfriend, two arrested
प्रेमी-प्रेमिका से बदसलूकी में एफआईआर, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

बाइक सवार युवकों ने सुनसान स्थान लड़की चेहरे से खींच रहे थे दुपट्टा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। प्रेमी-प्रेमिका से बदसलूकी का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दो को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। पूछताछ के बाद इन्हें जेल भेजा जाएगा। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि प्रेमी-प्रेमिका बाइक से कहीं जा रहे हैं। रास्ते में सुनसान स्थान पर दोपहिया सवार चार युवकों ने पीछा करके जबर्दस्ती उन्हें रोक लिया। इसके बाद आरोपी लड़की के साथ बदसलूकी करने लगे। उसने दुपट्टे से चेहरा ढक रखा था। आरोपी युवक उसका चेहरा खुलवाकर वीडियो बनाने का प्रयास कर रहे थे। बदमाशों के चंगुल से छूटकर किसी तरह लड़की भाग निकली। बाद में आरोपियों ने लड़के को पकड़ लिया। किसी तरह वह भागे और कुछ दूर आगे बढ़कर उसने लड़की को फिर से बाइक में बैठा लिया तो आरोपी दोबारा उसका पीछा करने लगे। वीडियो में आरोपी बार-बार यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि लड़की के चेहरे का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया जाए। मामले में एसपी प्रदीप गुप्ता के निर्देश पर रविवार को कोतवाली पुलिस ने आरोपी गुफरान, लड्डन, बाबू उर्फ हैदर निवासी देवखरपुर तथा विपिन निवासी जियापुर आदि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल उदयवीर सिंह का कहना है कि गुफरान और लड्डन को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed