फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   FIR lodged in case of beating of private hospital employee

Kaushambi News: निजी अस्पताल के कर्मचारी को पीटने के मामले में एफआईआर दर्ज

Sun, 29 Sep 2024 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 29 Sep 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged in case of beating of private hospital employee
ओसा रोड स्थित निजी अस्पताल में महिला मरीज की मौत के बाद गुस्साए लोगों के एक अन्य अस्पताल के कर्मचारी को पीटने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। अब सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से हमलावरों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कोखराज के टिकरी भरवारी निवासी बुद्धन ने ओसा रोड पर मेडिकल कॉलेज के पास स्थित एक हॉस्पिटल में अपनी पत्नी अनीता देवी का बच्चेदानी का ऑपरेशन कराया था। बाद में महिला की हालत बिगड़ गई थी। इस पर परिजनों ने महिला को फिर उसी अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार की सुबह महिला की मौत हो गई थी। इसके बाद गुस्साए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया था। जिसे देखकर अस्पताल के डॉक्टर व कर्मचारी भाग गए थे।
विज्ञापन

आक्रोशित लोग सामने स्थित दूसरे निजी हॉस्पिटल में घुस गए थे। यहां पर तैनात कोर्रो निवासी कर्मचारी जितेंद्र प्रजापति ने रोकने का प्रयास किया तो उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया था। महिला की मौत में परिजनों व चिकित्सक के बीच सुलह हो गई थी। घायल जितेंद्र के पिता विश्राम प्रजापति ने हमलावरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे दी थी। शनिवार को पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कर्मचारी से मारपीट की घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद है। पुलिस इसी की फुटेज से हमलावरों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed