{"_id":"69ac7ab4ed1fd2e1ec0661e0","slug":"fir-lodged-against-teacher-for-allegedly-threatening-student-kaushambi-news-c-261-1-kmb1010-137641-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: छात्रा को धमकाने का आरोप, शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: छात्रा को धमकाने का आरोप, शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Sun, 08 Mar 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र में एक कॉलेज की छात्रा ने शिक्षक पर परेशान करने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। एफआईआर के अनुसार, एक युवती ने बताया कि वह पास के एक कॉलेज में पढ़ाई करती है। आरोप है कि उसी कॉलेज में कार्यरत शिक्षक विजय यादव निवासी टेंगाई काफी समय से उसे परेशान कर रहे हैं और अक्सर अकेले घर आने का दबाव बनाते हैं।
पीड़िता के मुताबिक 28 फरवरी की शाम वह हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंच गया और गालीगलौज करते हुए धमकी दी कि अगर वह उससे अकेले में मिलने नहीं आई तो पूरे परिवार को जान से मार देगा। थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।