फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   FIR lodged against Congress District President

कांग्रेस जिला अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Mon, 01 Jul 2019 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against Congress District President
FIR lodged against Congress District President - फोटो : KAUSHAMBI
कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत पांच के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन

पार्टी नेता रवि प्रकाश ने पिटाई और जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का लगाया है आरोप
शुक्रवार शाम राष्ट्रीय साचिव के सामने आपस में भिड़ गए थे कांग्रेसी
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। राष्ट्रीय सचिव के सामने कांग्रेसियों के बीच हुई भिड़ंत मामले में पार्टी जिलाध्यक्ष तलत अजीम समेत पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। पार्टी के ही नेता रवि प्रकाश उर्फ रावेंद्र ने इन सभी पर पिटाई और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाया है। रिपोर्ट लिखने के बाद पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।

लोकसभा चुनाव में कौशाम्बी संसदीय सीट पर कांग्रेस को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। हार के कारणों को जानने के लिए शुक्रवार शाम ओसा स्थित अतिथि गृह में समीक्षा बैठक बुलाई गई थी। इसमें पार्टी नेतृत्व की तरफ से राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खाड़े को भेजा गया था। उनके सामने ही पार्टी के नेता आपस में भिड़ गए थे। इन्होंने मारपीट के साथ ही एक-दूसरे पर असलहे ताने थे। गाड़ियों का शीशा भी तोड़ डाला था। मामले में पीसीसी सदस्य गौरव पांडेय निवासी चरवा की तहरीर पर शुक्रवार शाम ही कांग्रेसी नेता रवि प्रकाश उर्फ रावेंद्र, उनके बेटे अतुल, पार्टी कार्यकर्ता आशीष मिश्रा उर्फ पप्पू निवासी भरसवां व एक अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। इसके बाद शनिवार को रवि प्रकाश निवासी नीवां जिला प्रयागराज ने तहरीर दी। उनकी तहरीर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष तलत अजीम, उनके भाई सैफी निवासी कसेंदा थाना पिपरी, गौरव पांडेय, उनके भाई वेदांत पांडेय तथा सुरेंद्र निवासीगण चरवा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। एससीएसटी व बलवा समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले में नगर कोतवाल उदयवीर सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कराई जा रही है। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed