फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   FIR for making objectionable comments on Facebook

फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने में एफआईआर

Sun, 10 Nov 2019 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
FIR for making objectionable comments on Facebook
फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने में एफआईआर
विज्ञापन

मंझनपुर निवासी युवक ने की भड़काऊ पोस्ट, तलाश में जुटी पुलिस
मंझनपुर। अयोध्या फैसले को लेकर फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट करना मंझनपुर निवासी एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने एफआईआर लिखकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। एक और युवक पर भी कार्रवाई हो सकती है।

अयोध्या पर शनिवार को आए फैसले को लेकर पुलिस-प्रशासन ने पहले से ही अलर्ट जारी कर रखा था। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक, ट्विटर व फेसबुक पर भी पुलिस की ओर से पोस्ट करके कहा गया था कि कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट नहीं करेगा। ऐसा करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इतना कुछ किए जाने के बाद भी दोआबा के लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। मंझनपुर निवासी रवि पाठक ने शुक्रवार शाम फैसले को लेकर फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट कर दी। इस पर नजर पड़ते ही नगर कोतवाल उदयवीर सिंह ने युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी। इसी पोस्ट पर मंझनपुर के ही एक और युवक ने भी आपत्तिजनक टिप्पणी की है। हालांकि अभी उसके खिलाफ किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। कोतवाल ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed